फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   24 hour water supply in shimla

Shimla News: मशोबरा, क्रेगनैनो और लोअर ढली में अब 24 घंटे पेयजल आपूर्ति

Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
24 hour water supply in shimla
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

1300 से ज्यादा उपभोक्ताओं को अब दिन-रात जारी रहेगी पेयजल सप्लाई
टंकी ओवरफ्लो या मीटर में लीकेज पड़ेगी भारी, देना पड़ सकता है भारी भरकम बिल, कंपनी कर रही जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मशोबरा, क्रेगनैनो और लोअर ढली के 1300 से ज्यादा पेयजल उपभोक्ताओं को अब दिन-रात लगातार पानी की आपूर्ति मिलेगी। पेयजल कंपनी ने इन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं को सप्लाई शुरू कर दी गई है। इन इलाकों के लोग अब जब भी पानी के नल खोलेंगे, उनमें पानी की आपूर्ति जारी मिलेगी। कंपनी के कर्मचारी इन इलाकों में ड्यूटी तो देंगे लेकिन पानी की आपूर्ति बंद नहीं करेंगे। पहले आपूर्ति देने के बाद कीमैन पेयजल लाइनों को बंद कर देते थे। अब ये लाइनें बंद नहीं की जाएंगी। यह पहली बार है जब शिमला के किसी क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे पानी दिया जा रहा है।
सतलुज पेयजल परियोजना से रोजाना 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिलने के बाद शहर के जल भंडारण टैंक रोज भर रहे हैं। इसलिए कंपनी ने 24 घंटे सप्लाई भी शुरू कर दी है। पेयजल कंपनी के अनुसार इन इलाकों में नई पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं। इससे लोगों को प्रेशर के साथ पानी मिल रहा है। इसके अलावा पानी की लीकेज भी खत्म हुई है।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के प्रबंधन निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि मशोबरा, क्रेगनैनो में अब 24 घंटे पानी देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद शहर के जिन इलाकों में नई लाइनें बिछाने का काम पूरा होगा, उनमें भी इसी तर्ज पर 24 घंटे पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरती तो महंगा पड़ेगा 24 घंटे पानी
पेयजल कंपनी ने इन इलाकों में 24 घंटे आपूर्ति देने के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया है। यदि उपभोक्ता के पानी के मीटर में हल्की सी भी लीकेज है या घर की छत पर लगी टंकी ओवरफ्लो करती है तो इससे पानी का बिल कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। 24 घंटे आपूर्ति जारी रहने से मीटर भी खूब दौड़ेगा। उपभोक्ता को सावधानी बरतने, मीटरों की लीकेज और ओवरफ्लो चेक करने को कहा जा रहा है। टंकियों में प्रेशर बॉल लगाना अनिवार्य किया गया है।


इनसेट
इस साल सात हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी
कंपनी का टारगेट है कि इस साल सात हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी दिया जाए। मशोबरा के बाद लोअर ढली, अपर ढली, संजौली, समरहिल आदि इलाकों में नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इस साल के अंत तक इन वार्डाें समेत कई और इलाकों में भी नई लाइनें बिछाने, टैंक बनाने का काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में लोगों को हर वक्त पानी मिलेगा। छत पर टंकियां रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed