फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   234 TGT Promoted in Himachal.

234 टीजीटी और प्रवक्ता बनाए गए हेडमास्टर, सैलरी भी बढ़ेगी

Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
234 TGT Promoted in Himachal.

हिमाचल में शिक्षा विभाग ने 234 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर हेडमास्टर बना दिया है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने पदोन्नति आदेशों के साथ ही शिक्षकों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


पदोन्नत शिक्षकों को चार अक्तूबर तक नए स्कूलों में पदभार  ग्रहण करने को कहा गया है। निर्धारित तारीख तक पद ग्रहण नहीं करने वालों की पदोन्नति रद्द हो जाएगी। पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 रुपये का पे बैंड और 5400 रुपये ग्रेड पे मिलेगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश और हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल करते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं की पदोन्नति सूची जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर पदोन्नति और तबादला सूची अपलोड कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर पदोन्नत शिक्षकों को जल्द रिलीव करने को कहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed