{"_id":"5d77a4898ebc3e016968738d","slug":"23-foreign-tourists-left-from-shimla-to-leh-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में शिमला से लेह के लिए रवाना हुए 23 विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में शिमला से लेह के लिए रवाना हुए 23 विदेशी पर्यटक
Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
रतन लाल नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
रतन लाल नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
लेह के लिए रवाना हुए विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के जाते ही किन्नौर में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। यहां की वादियों को निहारने के लिए आजकल भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। किन्नौर में जनवरी माह से अगस्त तक तीन हजार से ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए पहुंच चुके हैं।रिकांगपिओ में मंगलवार को 23 विदेशी पर्यटक 11 ऑटो रिक्शा में शिमला से लेह जाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में इनर लाइन परमिट बनाने के लिए रुके हुए थे। किन्नौर चीन बॉर्डर के साथ लगता भारत का अंतिम क्षेत्र है। हर सैलानियों को किन्नौर से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट बनाना पड़ता है। इस बार अगस्त माह में ही किन्नौर में 582 विदेशी सैलानी पहुंचे। सबसे ज्यादा इजरायल से 98 सैलानी, मलयेशिया से 55, इटली के 49, ऑस्ट्रेलिया के 47, फ्रांस के 44, अमेरिका के 29, स्पेन से 27 और रूस से 19 सैलानियों ने किन्नौर पहुंच कर इनर लाइन परमिट बनवाया।
विज्ञापन
कई सैलानी तिपहिया लेकर किन्नौर पहुंचे। सैलानियों का कहना है कि ऑटो रिक्शा में घूमने का अलग ही मजा है। इससे पहले वे असम, शिलांग का सफर भी ऑटो रिक्शा से कर चुके हैं। रिकांगपिओ के टूरिस्ट गाइड चंद्र मोहन नेगी का कहना है कि जिले में अब मौसम खुल चुका है और विदेशी सैलानियों की आवाजाही पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी और एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह का कहना है की विदेशी और देशी पर्यटकों को किन्नौर से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट बनाना जरूरी है। भावानगर और पूह के एसडीएम से भी परमिट जारी किया जा सकता है।
- आरएल नेगी