फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   22nd All India Police Water Sports Championship ITBP Team Wins Gold Medal In Kayaking 200 Meter Event

Water Sports: 28 मेडल जीत आईटीबीपी के नाम आलओवर का खिताब, मेडल पहनाकर सम्मानित किए खिलाड़ी

Mon, 06 Mar 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

हिमाचल पुलिस की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 460 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पानी के रोमांच के साथ विभिन्न वर्ग श्रेणियों में पांच दिन खेलों में पदक हासिल किए।

विज्ञापन
22nd All India Police Water Sports Championship ITBP Team Wins Gold Medal In Kayaking 200 Meter Event
आईटीबीपी की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईटीबीपी की टीम ने ऊना के अंदरौली में हुई 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 28 पदक जीतकर आलओवर का खिताब अपने नाम किया है। जबकि बीएसएफ की टीम ने 26 और एसएसबी की टीम ने कुल 25 मेडल हासिल कर दबदबा कायम किया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर लोक निर्माण विभाग, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 460 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पानी के रोमांच के साथ विभिन्न वर्ग श्रेणियों में पांच दिन खेलों में पदक हासिल किए। खेलों के साथ हिमाचल की लोक संस्कृति से भी देशभर के खिलाड़ी रूबरू हुए। आईटीपीबी की टीम ने इस चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 14 स्वर्ण पदक, आठ रजत, छह कांस्य झटक कर दबदबा कायम किया। बीएसएफ ने 13 स्वर्ण, सात रजत, छह कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने चार स्वर्ण पदक, रजत एक, कांस्य पदक चार झटके। एसएसबी ने तीन स्वर्ण पदक, 14 रजत, आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। इसी तरह असम राइफल ने तीन स्वर्ण पदक, चार रजत व तीन कांस्य हासिल किए। राजस्थान पुलिस ने दो स्वर्ण पदक जीते। सीआरपीएफ ने एक स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। महाराष्ट्र पुलिस ने एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। जबकि तेलंगाना पुलिस ने एक रजत पदक हासिल किया। मणिपुर पुलिस ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडेमान निकोबार पुलिस ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

रोइंग पुरूष वर्ग में पंजाब पुलिस अव्वल
प्रतियोगिता में रोइंग पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस टीम विजेता व आईटीबीपी की टीम उपविजेता रही। जबकि क्याकिंग पुरुष वर्ग में बीएसएफ की टीम विजेता व आईटीबीपी उपविजेता रही। इसी तरह कैनोइंग पुरुष वर्ग में बीएसएफ ने ट्रॉफी अपने नाम की।

जबकि आईटीबीपी उपविजेता रही। क्याकिंग महिला वर्ग में एसएसबी विजेता व आईटीबीपी उपविजेता रही। कैनोइंग महिला वर्ग में आईटीबीपी ने खिताब कप अपने नाम किया। जबकि एसएसबी उपविजेता रही। रोइंग महिला वर्ग में आईटीबीपी विजेता व असम राइफल उपविजेता रही।

क्याकिंग : 200 मीटर में आईटीबीपी ने जीता सोना

ऊना के अंदरौली में सोमवार को कैनोइंग व क्याकिंग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। क्याकिंग पुरुष 200 मीटर प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम ने 00.44.280 मिनट के समय में इस रेस को पूरा किया और प्रथम स्थान हासिल किया। बीएसएफ ने दूसरा और अंडेमान व निकोबार पुलिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

क्याकिंग-दो पुरुष 200 मीटर प्रतियोगिता में बीएसएफ की टीम ने 00.40.090 मिनट के समय में इस रेस को पूरा करके प्रथम स्थान हासलि किए। जबकि आईटीबीपी ने दूसरा और एसएसबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्याकिंग-चार पुरुष 200 मीटर में बीएसएफ की टीम ने 00.36.670 मिनट के समय में रेस पूरा करते हुए अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ा। सीआरपीएफ की टीम ने दूसरा और आईटीबीपी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

क्याकिंग एकल महिला 200 मीटर प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम ने 00.49.895 मिनट के समय में इस रेस को पूरा करके प्रथम स्थान हासिल किया। एसएसबी ने दूसरे और पंजाब पुलिस ने तीसरा स्थान पर रहे। क्याकिंग युगल महिला 200 मीटर प्रतियोगिता में एसएसबी की टीम ने 00.49.920 मिनट के समय में इस रेस को पूरा किया और मेडल अपने नाम किया। आईटीबीपी ने दूसरा और बीएसएफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कैनोइंग पुरुष 200 मीटर में आईटीबीपी की टीम ने 00.49.300 मिनट में रेस को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। बीएसएफ की टीम दूसरे और जम्मू व कश्मीर पुलिस तीसरे स्थान पर रही। कैनोइंग 200 मीटर में बीएसएफ की टीम ने 00.44.055 मिनट के समय में ही रेस को पूरा किया और पहला स्थान लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दूसरा व एसएसबी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैनोइंग-चार पुरुष 200 मीटर में बीएसएफ की टीम ने 00.39.630 मिनट के समय में रेस पूरी कर ली और पहला स्थान प्राप्त किया। सीआरपीएफ ने दूसरा व एसएस बी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैनोइंग 200 मीटर की प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम ने 00.55.100 मिनट के समय में इस रेस को पूरा करते हुए पहला स्थान झटका।

एसएसबी ने दूसरा और बीएसएफ ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैनोइंग युगल 200 मीटर की प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम ने 00.53.625 मिनट के समय में रेसी पूरी की और स्वर्ण पदक मेडल जीता। एसएसबी ने रजत व बीएसएफ ने कांस्य पदक झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed