फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   228 MoUs of 27,515 crores have been made by the himachal govt: Jairam

निवेश की 228 परियोजनाओं के एमओयू कर चुकी है हिमाचल सरकार: जयराम

Fri, 26 Jul 2019 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
228 MoUs of 27,515 crores have been made by the himachal govt: Jairam
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने पिछले कुछ महीनों में 27,515 करोड़ के निवेश की 228 परियोजनाओं के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सचिवालय में हिम प्रगति पोर्टल की दूसरी समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश के लिए आगे आए हैं। कहा कि उद्यमियों को सुविधाएं देने में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध आधार पर पूरा करना तथा उनकी गुणवत्ता पर नजर रखना बड़ा आवश्यक है। सरकार का यह एक ऐसा पोर्टल है, जहां निवेशक अपनी परियोजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि संबंधित विभागों को निवेशकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और उन्हें तीव्र स्वीकृतियां देने का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि सरकार के प्रयास सफल होंगे और 7 और 8 नवंबर को हो रही ग्लोबल इनवेस्टर मीट के लिए निर्धारित 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

सीएम ने लोक निर्माण विभाग को मनाली के समीप सासे हेलीपैड का निर्माण कार्य तेज करने करने के निर्देश दिए। सरकार की इस हेलीपैड से रोहतांग पास के लिए जॉय राइड शुरू करने की योजना है। इसके लिए हेलीकॉप्टर खरीद लिए हैं। 

ग्राम पंचायतों से एनओसी लेने की प्रथा होगी बंद

228 MoUs of 27,515 crores have been made by the himachal govt: Jairam

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बताया कि उद्योग विभाग ने 122 परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें 57 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार निवेशकों परियोजनाएं लागू करने में हरसंभव सहायता देगी। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुंडू के अलावा विभिन्न विभागों के सचिव व विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रथा बंद करने पर भी विचार करेगी। इससे विकास परियोजनाओं को आरंभ करने में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक बनाने, राजस्व विभाग को प्रॉपर्टी डीलरों के साथ उपलब्ध भूमि को चिह्नित करने के लिए बैठक करने, टीसीपी विभाग को भूमि विकास के लिए सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के मामले सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed