{"_id":"60bfa51c8ebc3ed48f18ae6b","slug":"221-crore-ruppes-project-alloted-to-shimla-city-shimla-news-sml3729787120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 221 करोड़ों के प्रोजेक्टों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में 221 करोड़ों के प्रोजेक्टों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के बीओडी की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, ढली में बनेगी डबल लेन टनल
टनल पर खर्च किए जाएंगे 48 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के 221 करोड़ रुपये के कई नए प्रोजेक्टों को अंतिम मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव शहर के ढली में डबल लेन टनल बनाने का है। इसके लिए 48 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
वर्तमान टनल के समानांतर बनने वाली इस नई टनल से क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से बातचीत करने और सुझाव लेने के निर्देश दिए। एचपीआरआईडीसी इस टनल का निर्माण करेगा। इसी माह के अंत तक इसका टेंडर कॉल किया जाएगा। विभाग के चीफ इंजीनियर पवन शर्मा ने टनल निर्माण को लेकर बैठक में प्रस्तुति दी। शहर में सर्कुलर रोड चौड़ा करने के कई नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है।
लोनिवि और सीपीडब्ल्यूडी से यह काम करवाए जाएंगे। बैठक में शहरी विकास विभाग के सचिव रजनीश और स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन ने शहर में अब तक किए कामों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश की। बैठक में नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, आयुक्त आशीष कोहली और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक नितिन गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाईटेक होगा पेयजल सिस्टम कमांड सेंटर को 41 करोड़
निदेशक मंडल ने शहर में सकाडा सिस्टम के तहत पेयजल व्यवस्था को हाईटेक करने के पेयजल कंपनी के प्लान को भी मंजूरी दी। इस पर स्मार्ट सिटी से 8.89 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत कंपनी ऐसी व्यवस्था तैयार करेगी जिसमें पता चलेगा कि किस पेयजल लाइन से कितना पानी सप्लाई किया गया, इस पानी में क्लोरीनेशन कितनी थी। शहर पर सीसीटीवी से निगरानी रखने के लिए बनने वाले कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को भी 41.01 करोड़ के बजट को मंजूरी दी। शहर में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट पर दस करोड़ खर्च होंगे। इसका काम बिजली बोर्ड करेगा। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने के बाद जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
इन कामों में तेजी लाने के निर्देश
शहर में 50 लाख से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, पुलिस को काम शुरू करने को कहा
शहर में बन रहे नगर निगम के पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर निगम को सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के निर्देश