फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   216 gods and goddesses will participate in Mandi himachal Shivaratri Festival

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 216 देवी-देवता करेंगे शिरकत

Sun, 03 Mar 2019 07:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
216 gods and goddesses will participate in Mandi himachal Shivaratri Festival

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 5 मार्च को शाही जलेब के साथ शुरू हो जाएगा। इसका शुुुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। सीएम राज देवता माधोराय और आराध्य देव भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद शाही अंदाज में निकलने वाली माधोराय की शोभायात्रा में शिरकत कर मेले का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इस देव समागम में जिला के 216 देवी-देवता अपने देवलुओं, कारदारों, गूरों और बजंतरियों के साथ भाग लेंगे। जलेब माधोराय मंदिर से पड्डल मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी वर्दी पहनकर शामिल होगी। वहीं जिला की विभिन्न नाटियों के साथ नाचते गाते सांस्कृतिक दल इस जलेब की शोभा बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन

रथ भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा

216 gods and goddesses will participate in Mandi himachal Shivaratri Festival

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का एक रथ भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा। सात दिन चलने वाले मेले में देश विदेशों से लोग शिरकत करेंगे। मेले में इस बार चार ही सांस्कृतिक संध्याएं संध्याएं होंगी।

यह 5, 8, 9 और 10 मार्च को आयोजित होंगी। मेला कमेटी और प्रशासन ने निर्णय लिया है कि दो संध्याओं से बचने वाली राशि को पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को भेजी जाएगी।

महोत्सव में सरस मेला जो कि सेरी मंच पर होगा इसमें देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की एक स्थान पर दिखेगी। 11 मार्च को मेले का समापन प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे और मेले की अंतिम शाही जलेब में भाग भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed