फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पालतू कुते के हमले से घायल मामसू बच्ची के इलाज के लिए परिजनों को पैसे की आवश्कता

कुत्ते के काटने के बाद अब खर्चा देने से मुकरा मालिक

Fri, 26 Apr 2019 10:18 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
पालतू कुते के हमले से घायल मामसू बच्ची के इलाज के लिए  परिजनों  को पैसे की आवश्कता
सांकेतिक तस्वीर

पालतू कुत्ते के हमले में घायल हुई चौदह साल की बच्ची आशी का मामला अब एसपी कार्यालय में पहुंच गया है। आरोप है कि पालतू कुत्ते का मालिक बच्ची के उपचार का खर्चा देने में आनाकानी कर रहा है। वीरवार को एसपी को दी शिकायत में परिजनों ने कुत्ते मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह खर्चे का पैसा नहीं दे रहा। एसपी ने इस मामले के अब जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बच्ची संजौली स्थित सरस्वती निवास नार्थ ओक के पास परिजनों के साथ रहती है। शहर के एक सरकारी स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढ़ती है। 31 मार्च को वह अपनी सहेलियों के साथ संजौर्ली आई थी। इसी बीच रेन शेल्टर के पास एक पालतू कुत्ते ने हमला कर इसे टांग पर बुरी तरह काट खाया। बच्ची के इलाज पर अब तक करीब 19 हजार का खर्चा आ चुका है।
विज्ञापन


हमले के बाद परिजनों ने पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। कुत्ते के मालिक ने पुलिस के समक्ष बच्ची का इलाज करवाने की बात कही थी। लेकिन अभी आरोपी ने कोई पैसा पीड़ित परिवार को नहीं दिया है। बच्ची का अभी भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed