{"_id":"5b672e9f4f1c1b0c718b7fb6","slug":"21533488799-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी पर उतरे केबल ऑपरेट, बिना सूचना बंद कर दिए चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी पर उतरे केबल ऑपरेट, बिना सूचना बंद कर दिए चैनल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने कई लोकप्रिय चैनल बंद कर दिए हैं। केबल ऑपरेटर ने उपभोक्ताओं के कई पसंदीदा चैनलों को अचानक बंद कर दिया है। केबल ऑपरेटरों की ओर से उपभोक्ताओं को चैनल फिर दिखने के लिए अतिरिक्त भुगतान की बात कही जा रही है। हैरानी की बात है कि शहर के दूसरे केबल ऑपरेटर सभी चैनल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर के सेटेलाइट केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने सोनी पैकेज के चैनल अपनी मर्जी से बंद कर दिए हैं। अब इन चैनलों के लिए अलग से फीस मांगी जा रही हैै। इस केबल नेटवर्क के शहर में हजारों उपभोक्ता हैं। अचानक चैनल बंद हो जाने से लोग परेशान हैं। केबल ऑपरेटर की ओर से जारी किए हेल्पलाइन नंबर हेल्पलेस हो गए हैं। यहां पर उपभोक्ताओं को कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जब केबल कर्मचारी से सोनी चैनल बंद करने के बारे में पूछा तो जवाब आया कि सोनी पैकेज के प्रत्येक चैनल के दस-दस रुपये अलग से देने होंगे। इधर, शहर के दूसरे केबल नेटवर्क वाले अपने उपभोक्ताओं को सभी चैनल दिखा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता अपने आप को ठगा से महसूस कर रहे हैं। न्यू शिमला के प्रदीप कुमार, बालूगंज के प्रभु और छोटा शिमला के सुरेश ने बताया बिना बताए सोनी के सारे चैनल बंद कर दिए हैं। केबल ऑपरेटर के हेल्पलाइन नंबर पर कोई जवाब नही मिल रहा है।
विज्ञापन
बंद नहीं किए कोई भी चैनल: कपूर
हमने कोई भी चैनल बंद नही किए हैं। टीआरएआई में सोनी के पैकेज अब आला कोटे पर उपलब्ध हैं। सोनी चैनलों को देखने के लिए उपभोक्ताओं को प्रत्येक चैनल का अलग से भुगतान करना होगा।
विकास कपूर, निदेशक सिटी 9 चैनल
यह चैनल कर दिए हैं बंद
आजतक, सोनी, सोनी-सब, सोनी-सेट मेक्स, सोनी-ईएसपीएन, सोनी-टेन, सोनी-पल, सोनी-पिक्स, सोनी-मिक्स, सोनी-मेक्स 2, सोनी-लीव के चैनल बंद कर दिए है। ये सभी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट के हैं।