{"_id":"5b22a9084f1c1b64068b6424","slug":"21528998152-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे से बचने के लिए टाल दी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे से बचने के लिए टाल दी बैठक
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदन से 24 घंटे पहले स्पेशल हाउस स्थगित
हंगामे से बचने को प्रशासनिक कारणों का दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पार्षदों को एजेंडा थमाने के बाद शुक्रवार को होने वाला स्पेशल हाउस अचानक स्थगित कर दिया गया है। हंगामे से बचने के लिए सदन से ठीक 24 घंटे पहले प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर बैठक टाल दी गई। पेयजल संकट के बीच पानी के नए रेट तय करने पर हंगामा न हो, इससे बचने के लिए विशेष सदन बुलाने का फैसला वापस लेना पड़ा। बैठक रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया। उधर, निगम के अफसर खुद हैरान हैं। जो प्रशासन खुद फरवरी महीने से इस प्रस्ताव को सदन में चर्चा के लिए भेज रहा है, अब उसे ही कारण बताकर सदन स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच जनता और विपक्षी पार्षद सवाल न उठाएं, इसके लिए बैठक टालनी पड़ी है। बैठक में दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ पानी के नए रेट तय होने थे। इससे जहां ज्यादा पानी इस्तेमाल करना महंगा होगा। वहीं, कम पानी इस्तेमाल करने वाले छोटे परिवारों को राहत मिलनी थी लेकिन इन्हें अभी राहत का इंतजार करना होगा।
पार्षदों को फोन पर दी सूचना
ज्यादातर पार्षदों को वीरवार को ही एजेंडा मिला था। इन्हें वीरवार दोपहर बाद फोन पर बैठक स्थगित होने की सूचना दी गई। पार्षद हैरान थे। एक तो पहले अचानक सदन बुला लिया और फिर प्रशासनिक कारण बताकर इसे टाल भी दिया।
मेयर बोलीं, आयुक्त बताएंगे कारण
प्रशासनिक कारणों के चलते विशेष सदन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किन कारणों से बैठक टली है, इसकी जानकारी आयुक्त ही दे सकते हैं। जल्द ही बैठक की नई तारीख के बारे में बता देंगे।
विज्ञापन
कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम