{"_id":"5a8ef1124f1c1bbe218b48df","slug":"21519317266-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी और थानों से 100 कांस्टेबल हेडकांस्टेबलों के एक साथ तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी और थानों से 100 कांस्टेबल हेडकांस्टेबलों के एक साथ तबादले
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला पुलिस प्रशासन की ओर से तबादले की पहली सूची जारी कर दी गई है। पहले चरण में 100 कांस्ेटबल और हेडकांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। इनमें कांस्टेबलों की संख्या अधिक है। अधिकांश को पुलिस लाइन कैथू के लिए ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद यहीं से इन्हें जरूरत के मुताबिक थाने, चौकी या फिर कार्यालयों के लिए भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहले चरण में केवल उन्हीं कर्मचारियों को तबदील किया गया है। जिस थाने या चौकी में स्वीकृत पदों से ज्यादा स्टाफ तैनात था।
जिला पुलिस में काफी समय से तबादले के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले उन थानों और चौकियों से लिस्टें मांगी जहां जरूरत से ज्यादा स्टाफ तैनात था। तबादले की पहली गाज इन्हीं कर्मचारियों पर गिरी है। इन्हें पुलिस लाइन कैथू में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। थाना और चौकी प्रभारियों को फिलहाल बदलने के संकेत नहीं दिए जा रहे हैं। क्योंकि अधिकांश थानों में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिकांश प्रभारी पहले ही बदले जा चुके हैं। अमूमन सभी थानों में नए प्रभारियों ने कमान संभाल रखी है। शिमला में कई थानों और चौकियों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है इस वजह से काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत रात्रि गश्त पर पड़ रही है। इस वजह से पुलिस की कई बीटें खाली चल रही हैं। कई थानों में गश्त के लिए होमगार्डों का सहारा लिया जा रहा है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को भी सदृढ़ करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है लेकिन पुलिस के ट्रैफिक विंग में भी स्टाफ की कमी चल रही है। तब्दील किए गए कर्मचारियों को अब जरूरत के मुताबिक पुलिस लाइन कैथू से पुलिस के अलग अलग विंग में भेजने की योजना है। ---
कांस्टेबल, हेडकांस्टेबलों को बदला : एसपी
एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि 100 के करीब हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल को बदला गया है। इनमें कांस्टेबलों की संख्या अधिक है अधिकांश को पुलिस लाइन कैथू तब्दील किया गया है। केवल वहां से कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं जहां स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे।