फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   215 meritorious students honored at IIM Sirmaur Convocation, students ecstatic after getting degrees

Sirmour: आईआईएम के दीक्षांत समारोह में 215 मेधावियों का सम्मान, डिग्रियां पाकर चहके विद्यार्थी

Sat, 19 Nov 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 08:35 PM IST
सार

आईआईएम सिरमौर में शनिवार को छठा दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान 186 एमबीए, एमबीए पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन के 29 मेधावियों को उपाधि प्रदान की गई। एमबीए के छठे बैच में ईशान मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ छात्र, रैंक वन गोल्ड मेडलिस्ट जाजू विनय कमल और अतिंद्र साहा बैच टॉपर रहे।

विज्ञापन
215 meritorious students honored at IIM Sirmaur Convocation, students ecstatic after getting degrees
आईआईएम के दीक्षांत समारोह में 215 मेधावियों का सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर में शनिवार को छठा दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान 186 एमबीए, एमबीए पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन के 29 मेधावियों को उपाधि प्रदान की गई। एमबीए के छठे बैच में ईशान मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ छात्र, रैंक वन गोल्ड मेडलिस्ट जाजू विनय कमल और अतिंद्र साहा बैच टॉपर रहे। एमबीए पर्यटन में गोल्ड मेडलिस्ट आशीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब दिया गया। समारोह की अध्यक्षता आईआईएम सिरमौर के अध्यक्ष अजय एस श्रीराम ने की। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में आईआईएम सिरमौर देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक होगा। कार्यक्रम में नेस्ले भारत लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने बतौर मुख्य अतिथि आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से समारोह में नहीं पहुंच सके। एएस श्रीराम ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का संदेश सुनाया, जिसके बाद उन्होंने मेधावियों को उपाधियां देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आईआईएम सिरमौर संस्थान के निदेशक प्रो. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों व भावी गतिविधियों से अवगत करवाया। 

विज्ञापन


आज मिल गया मेहनत का फल : मिश्रा
एमबीए के सर्वश्रेष्ठ छात्र रहे ईशान मिश्रा ने कहा कि आज मेहनत का फल मिल गया है। इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटे थे। राजस्थान के विद्याधर नगर के रहने वाले मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता कमलकांत मिश्रा व माता अर्चना मिश्रा से टॉपर आने का वादा पूरा कर दिया है। उन्हें टीवीएस क्रेडिट कंपनी में जॉब मिला है। 
विज्ञापन


परिजनों की दुआएं, मेहनत रंग लाई : जाजू
एमबीए रैंक वन गोल्ड मेडलिस्ट बैच टॉपर मुंबई बोरावाली निवासी जाजू विनय कमल ने कहा कि मेरी मेहनत और परिजनों की दुआएं रंग लाई हैं। मेधावी के परिजन कमल जाजू व दीपाली जाजू ने कहा कि बेटे को बेहतरीन कंपनी में अच्छे पैकेज वाली जॉब मिलने से वह खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे देखा हुआ सपना साकार हुआ: अतिंद्र साहा
एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट भोपाल जी-2 शिखर टॉवर हलालपुर निवासी अतिंद्र साहा ने कहा कि सपना साकार हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय पिता अनिमेष साहा और माता ममता साहा को दिया। कहा कि उन्हें अब भोपाल की एक्सचेंजर कंपनी में जॉब भी मिल गई है। 


पुरस्कार मिलने पर उत्साहित हूं : आशीष
पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले बिहार पटना निवासी आशीष ने कहा कि वह आज बेहद उत्साहित हैं। काफी सपने लेकर सिरमौर के पांवटा संस्थान पहुंचे थे। इस दौरान उनके पिता अमरनाथ मिश्रा व माता रीता मिश्रा भी बेटे की सफलता से फूले नहीं समा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed