{"_id":"b24254307022f2e0cdde497dc09fd9b7","slug":"21-students-found-of-iti-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के 21 छात्रों को मिली नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के 21 छात्रों को मिली नौकरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई चौड़ा मैदान में मंगलवार को ग्रेजुऐशन डे मनाया गया। इस मौके कैंपस इंटरव्यू भी हुए। इसमें
विज्ञापन
आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में पढ़ने वाले 21 छात्रों को नौकरियां मिली।
आईटीआई के प्रशिक्षक भुवनेश जोधटा ने बताया कि एक नामी कार कंपनी के साथ संस्थान का करार हुआ था। कंपनी ने आईटीआई के छात्रों के विशेष ट्रेनिंग देने की हामी भी भरी है।
उन्होंने इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे हमारे छात्रों को प्लेसमेंट और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी
विज्ञापन
आईटीआई छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध्ा करवाने के लिए कैंपस इंटरव्यू किए जाएंगे। इस मौके पर संस्थान के छात्रों ने एकल गान, समूह गान और गिद्दा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एलआर वर्मा ने किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का भी खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन