फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21 people trapped in heavy snowfall in lahaul spiti one died

शव को बर्फ में छोड़ चार दिन बाद पैदल केलांग पहुंचे 21 लोग, 12 अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
21 people trapped in heavy snowfall in lahaul spiti one died

हिमाचल व जम्मू-कश्मीर की सीमा में भारी बर्फबारी में फंसे 22 नेपाली मजदूरों में से एक की ठंड और भूख से मौत हो गई। सभी 21 लोग शव को बर्फ में छोड़ चार दिन तक पैदल शुक्रवार को केलांग पहुंचे। इनमें से 12 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों को गैंगरीन हो गया है जबकि अन्य को आंखों में तकलीफ हो रही है। 

विज्ञापन


22 सितंबर को हुई भारी बर्फबारी के बीच 22 नेपालियों के दल ने कारगिल के करग्या गांव में शरण ली। 25 सितंबर को मौसम खुलने पर ये लोग लाहौल की तरफ रवाना हुए। शिंकुला दर्रे में पैदल सफर के दौरान हिमाचल सीमा में प्रवेश करते ही एक नेपाली ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

21 people trapped in heavy snowfall in lahaul spiti one died

शव को वहीं छोड़ अन्य नेपाली पैदल चार दिन बाद लाहौल के दारचा गांव पहुंचे। यहां उन्हें रेस्क्यू टीम के सदस्य जिप सदस्य तंजिन कारपा, विजय, मनु व संजय मिले। इसके बाद 12 नेपाली मजदूरों को केलांग अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

तंजिन कारपा ने बताया कि करग्या से लाहौल पहुंचे मजदूरों ने साथी की मौत होने की बात कही है। बताया कि लगातार भूखे प्यासे रहने व ठंड में शिंकुला दर्रा पार करते साथी की मौत हो गई। वहीं, सीएमओ डीडी शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान पांच लोगों में गैंगरीन पाई गई। अन्य की आंखों में तकलीफ है, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed