फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21 in Kangra will be the place of CU's foundation stone

कांगड़ा में 21 को दो जगह होगा सीयू का शिलान्यास

Wed, 13 Feb 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/देहरा(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/देहरा(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
21 in Kangra will be the place of CU's foundation stone

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार और ब्यास परिसर का एक ही दिन 21 फरवरी को  शिलान्यास होगा। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पहले धर्मशाला के जदरांगल में एक बजे सीयू के धौलाधार परिसर का शिलान्यास करेंगे, उसके बाद 4 बजे देहरा में ब्यास परिसर की नींव रखेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा ने देहरा में केंद्रीय विवि के लिए चयनित जमीन में शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। दूसरी ओर जदरांगल में एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा की अगुवाई में राजस्व विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कांगड़ा जिला प्रशासन बुधवार 13 फरवरी को दोनों तरफ की तैयारियों की स्टेटस रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगा। जदरांगल में लगभग 700 कनाल भूमि सीयू के नाम की गई है, जो पहले मानव संसाधन मंत्रालय के नाम की थी। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि दोनों जगह शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक ही दिन जदरांगल और देहरा में शिलान्यास कार्यक्रम हाेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed