फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2022 Asian Women's Junior Handball Championship India enters in final

जूनियर एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता: कजाकिस्तान को हरा फाइनल में भारत, थाइलैंड से होगा मुकाबला

Sun, 13 Mar 2022 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 07:03 PM IST
सार

भारतीय हैंडबाल टीम के मैनेजर ललित कलाल ने बताया कि भारत की ओर से भावना ने सर्वाधिक 9 गोल किए। जस्सी औक कप्तान प्रियंका ठाकुर ने 5-5 गोल, प्रियंका, मोनिका ने 4-4 और संजना कुमारी ने 2 गोल किए।

विज्ञापन
2022 Asian Women's Junior Handball Championship India enters in final
फाइनल में पहुंची भारत की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भारत की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में भारत का मुकाबला थाइलैंड से होगा। टीम की कप्तानी हिमाचल की प्रियंका ठाकुर कर रही हैं। टीम ने अल्माटी (कजाकिस्तान) में खेली जा रही प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 29-21 से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बनाई। मध्यांतर तक भारत ने 15-9 की बढ़त बना रखी थी। 

विज्ञापन


भारतीय हैंडबाल टीम के मैनेजर ललित कलाल ने बताया कि भारत की ओर से भावना ने सर्वाधिक 9 गोल किए। जस्सी औक कप्तान प्रियंका ठाकुर ने 5-5 गोल, प्रियंका, मोनिका ने 4-4 और संजना कुमारी ने 2 गोल किए। भारतीय टीम की गोलकीपर चेतना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत का फाइनल मुकाबला सोमवार को थाइलैंड से है।
विज्ञापन


हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव, कार्यकारी निदेशक डॉ. आन्नंदेश्वर पांडे, महासचिव डॉ. तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, हिमाचल प्रदेश संघ के अध्यक्ष भरत साहनी ने टीम को बधाई दी है। भारतीय हैंडबाल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय टीम का दिल्ली पहुंचने पर शानदार स्वागत किया जाएगा। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की खिलाड़ी प्रियंका ठाकुर भारतीय टीम की कप्तानी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed