{"_id":"5c8555adbdec2239135eaab9","slug":"201552242093-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज पुलिस ने दिल्ली से दबोचा प्रदेश में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज पुलिस ने दिल्ली से दबोचा प्रदेश में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। भोरंज पुलिस ने प्रदेश के युवकों को हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले सरगना को दिल्ली के संत नगर से पकड़ लिया है। हमीरपुर के भोरंज में चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस की टीम शनिवार शाम को दिल्ली रवाना हुई। इसके बाद रविवार सुबह करीब 4.45 बजे एसएचओ कुलवंत की अगुवाई में टीम ने नाइजीरियन सरगना को 90.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को भोरंज ला रही है
जानकारी के अनुसार भोरंज में बीते दिनों चिट्टे सहित कजयाण और तिहरा के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों ने बताया कि वे आरोपी नाइजीरियन से चिट्टे की सप्लाई लेकर आए थे। दोनों आरोपियों को दबोचने के बाद पुलिस ने उनके सरगना का पता लगाकर रविवार तड़के दिल्ली में उसके आवास पर दबिश दे दी। इस दौरान उसके पास से 90.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी चुक्स कॉलिंस उर्फ मेना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम में एसएचओ कुलवंत एएसआई अजय सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण सतिंदर, एसआई यूनिट से नरेश और सनी शामिल रहे। मामले की पुष्टि डीएसपी हितेश लखनपाल ने की है।