फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जनमंच में गूंजे बीपीएल कार्ड, पानी बिल के म़ुद्दे

जनमंच: किसी ने अवैध निर्माण तो किसी ने उठाया पानी बिल का मामला

Mon, 04 Feb 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
जनमंच में गूंजे बीपीएल कार्ड, पानी बिल के म़ुद्दे

दिन: रविवार। समय: सुबह 10 बजे। शहर में हो रहे पहले जनमंच के लिए चौड़ा मैदान स्कूल में लोग जुटना शुरू हो गए हैं। हर विभाग के करीब तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। स्कूल मैदान में कई महकमों ने प्रदर्शनियां लगा रखी हैं। करीब 10:45 बजे शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंच गए। पहले प्रदर्शनियां देखीं और उसके बाद मंच पर सरकार के जनमंच कार्यक्रम की जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि हर शिकायत दूर होगी।

विज्ञापन


बाकायदा सीएम तक इसकी रिपोर्ट जाएगी। 11: 40 बजे से लोगों की शिकायतों को सुनने का सिलसिला शुरू हो गया। पहली शिकायत दुष्यंत कुमार की थी। इसमें उन्होंने पानी के ज्यादा बिलों पर सवाल उठाए। पेयजल कंपनी के अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने कहा कि इस बार मीटर रीडिंग पर बिल गए हैं। इसीलिए कुछ लोगों के ज्यादा बिल आए हैं। जिन लोगों को लगता है कि बिल ज्यादा है, उन्हें चेक भी कर रहे हैं। कोमली बैंक के रूपल घोष ने इलाके में अवैध निर्माण का मामला उठाया। नगर निगम एपी राजीव शर्मा ने कहा कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने पूछा, क्यों नहीं बन रहे बीपीएल कार्ड, मिला सिर्फ भरोसा
जनमंच में बीपीएल कार्ड न बनने का मामला सबसे ज्यादा उठा। संजौली के रमेश कुमार और सुमन देवी ने पूछा कि आखिर शहर में नए कार्ड क्यों नहीं बन रहे? कार्ड रिन्यू भी नहीं हो रहे। गरीब लोग परेशान हैं। निगम संयुक्त आयुक्त विकास सूद ने कहा कि मामला सरकार को भेजा है। अभी जवाब नहीं आया है। मंत्री सरवीण चौधरी भी इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं बोल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ भरोसा दिया कि जल्द इस मामले पर फैसला लेंगे। एचएस पंवार ने पूछा कि निजी स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। इस पर प्रशासन क्या कर रहा है? जवाब मिला कि इसकी निगरानी कर रहे हैं। नए नक्शे पास न होने, कई भवनों को कंपीलिशन रिपोर्ट न देने को लेकर भी खूब सवाल पूछे गए। नेरी पंचायत के रूप सिंह ने एमसी पर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर सीवरेज लाइन तो बिछा दी, लेकिन मुफ्त कनेक्शन की सुविधा नहीं दी।

कई बार लाइन भी टूटी रहती है। इस मुद्दे पर शिकायतकर्ता और मंत्री में बहस भी हो गई। फैसला लिया गया कि नौ फरवरी को आयुक्त खुद मौके पर जाएंगे। कनलोग के सुभाष वर्मा ने इलाके में डिपो खोलने की मांग की। खलीनी में एंबुलेंस रोड, टुटीकंडी में खराब स्ट्रीट लाइटें, एसडीए कांपलेक्स में पार्किंग की समस्या पर भी लोगों ने कई सवाल पूछे।

ज्यादातर शिकायतकर्ता रहे गायब
जनमंच में ज्यादातर शिकायतकर्ता गायब रहे। ऑनलाइन शिकायतें करने वाले लोग कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं। उधर, कुछ कारोबारी भी दुकानों की किराये के मुद्दे पर जनमंच में पहुंचे। मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की भी मांग उठी।

बंदरों और कुत्तों की भी ढेरों शिकायतें
जनमंच में बंदरों के आतंक और लावारिस कुत्तों की समस्या पर भी लोगों ने सवाल किए। इस पर सिर्फ इतना भरोसा मिला कि इनकी नसबंदी तेज की जाएगी। कुल 66 शिकायतों पर सुनवाई हुई। 25 मांगों पर भी चर्चा की गई। कुल 32 ऐसी शिकायतें और मांगें रहीं जो मौके पर मिलीं। इनका निपटारा 15 दिन में होगा।


जनमंच में लगाए स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों का चेकअप हुआ जबकि तीन लोगों ने रक्तदान किया। 13 महिलाओं को गृहिणी योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे गए। नवजात बच्चियों को भी सम्मानित किया गया। जनमंच में आठ सौ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed