{"_id":"5c23baddbdec2256e43d2498","slug":"201545845469-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल, लेन-देन ठप, एटीएम भी हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल, लेन-देन ठप, एटीएम भी हुए खाली
Thu, 27 Dec 2018 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को शिमला शहर में भी ज्यादातर बैंकों में कामकाज ठप रहा। माल रोड समेत शहर के उपनगरों में स्थित सभी बैंक सुबह दस बजे खुले तो जरूर, लेकिन कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन संशोधन में की जा रही देरी और बैंकों के विलय के विरोध में बैंककर्मियों ने सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन भी किया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी हड़ताल हुई है। मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी के बाद सैकड़ों लोग बुधवार को लेन-देन के लिए बैंक पहुंचे थे। लेकिन यहां काम ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों के शटर आधे बंद थे जिसके चलते लोग गेट से ही लौट गए।
विज्ञापन
शहर में कई बैंकों के एटीएम भी खाली रहे। माल रोड पर भी कई एटीएम में पैसे नहीं निकले। बैंकों में लाखों रुपये के चेक भी फंस गए हैं। हड़ताल के चलते इनका भुगतान नहीं हो पाया है। स्कैंडल प्वाइंट स्थित आईसीआईसीआई बैंक में दोपहर बाद लेन देन की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
पैसों के लिए भटकते रहे सैलानी
एटीएम से पैसा न निकलने के कारण सैलानियों को भी एक एटीएम से दूसरे एटीएम भागना पड़ा। क्रिसमस और न्यू ईयर के चलते भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। ऐसे में एटीएम से ज्यादा निकासी होने से ये जल्दी खाली हो रहे हैं। पंजाब से आए गुरविंद्र सिंह और नवजोत कौर ने कहा कि शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए थे। इसके लिए तीन एटीएम में जाना पड़ा।
आज से सामान्य रहेगा कामकाज
शहर के बैंकों में वीरवार को कामकाज सामान्य रहेगा। सभी बैंकों में लेनदेन होगा, जबकि एटीएम से पैसा भी निकलेगा। इससे शहरवासियों और शिमला आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी।