फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी सर्जरी वार्ड

मुफ्त में मिलने वाला सामान भी बाहर से मंगवा रहे डॉक्टर

Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी सर्जरी वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी के कुछ डॉक्टर अस्पताल की सप्लाई से मुफ्त में उपलब्ध होने वाला सामान भी मरीजों को मुहैया नहीं करवा रहे। अस्पताल में दाखिल मरीजों से यह सामान बाहर से महंगी दरों पर मंगवाया जा रहा है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन को कई बार शिकायतें मिली हैं लेकिन इसके बावजूद यह मामले नहीं रुक रहे।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वीरवार को अस्पताल प्रबंधन ने सर्जरी के यूनिट चार का निरीक्षण किया। इस दौरान यह खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि एक डॉक्टर ने मरीजों से चिट बनाकर सामान बाहर से मंगवाया है। इस पर प्रबंधन ने डॉक्टर की खूब क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने चिकित्सकों को हिदायत दी कि जो सामान मुफ्त में मिलता है उसे बाहर से न मंगवाएं। उन्होंने डॉक्टर समेत ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शोमिन धीमान, डॉ. साद रिजवी और नर्सिंग अधीक्षक कमला शुक्ला समेत अन्य मेट्रन मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अब कड़ी कार्रवाई होगी
बाहर से सामान मंगवाने को लेकर शिकायतें मिली थीं। इस आधार पर निरीक्षण किया गया। पहली मर्तबा चेतावनी दी गई है। लेकिन दोबारा से कोई भी डॉक्टर बाहर से सामान मंगवाते पकड़ा जाता है तो उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद चार्जशीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जनकराज-वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

अस्पताल में यह सामान मिलता है मुफ्त
अस्पताल में ग्लबस सिरिंज, आईवी सेट, ब्लड सेट और एंटीबायोटिक समेत अन्य चीजें मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती हैं। औचक निरीक्षण के बाद प्रबंधन ने सभी तरह का सर्जिकल सामान वार्ड में उपलब्ध करवाने को लेकर ड्यूटी भी तय की है। अगर कोई सामान उपलब्ध नहीं हो पाता है तो डॉक्टर स्टाफ को कहकर वह सामान मंगवा सकता है। तब भी सामान नहीं मिलता है तो वार्ड सिस्टर, मेट्रन और नर्सिंग सुपरिटेडेंट के माध्यम से सामान को उपलब्ध करवाने के बारे में प्रबंधन को अवगत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed