फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला आए तो ट्रैंड ड्राईवर लेकर आए

शिमला आए तो ट्रैंड ड्राईवर लेकर आए

Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शिमला आए तो ट्रैंड ड्राईवर लेकर आए

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पर्यटन सीजन को लेकर जिला प्रशासन ने दो बड़े अहम फैसले लिए हैं। बर्फबारी के दौरान पर्यटकों को गाड़ी चलाने में परेशानी न हो और कहीं बर्फ में गाड़ी फंस न जाए इसके लिए शहर के प्रवेशद्वार और ढली फल मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की है। इन पार्किंगों से पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर पंद्रह मिनट बाद बस सेवा का भी प्रावधान किया है। इसके साथ ही प्रशासन ने सैलानियों से आग्रह किया है कि अगर वह गाड़ी लेकर शिमला आते हैं तो ऐसे ट्रेंड ड्राइवर को साथ लेकर आएं जिसे बर्फबारी के बीच गाड़ी चलाने का अनुभव हो। टुटीकंडी क्रासिंग पर बनी बहुमंजिला पार्किंग को शुक्रवार को खोल दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि शिमला शहर की पार्किंग भर जाने पर पर्यटकों की गाड़ियां टुटीकंडी क्रासिंग में नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग में खड़ी करवाई जाएंगी। यहां करीब एक हजार गाड़ियों को खड़ी करने की व्यवस्था है। यहां से शहर के लिए हर पंद्रह मिनट में बस सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इसी तरह कुफरी जाने वाले पर्यटकों को अपनी गाड़ी ले जाने की जरूरत नहीं है। ढली फल मंडी सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की है। पर्यटक यहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर यहां से हर दस मिनट बाद कुफरी के लिए चलने वाले बसों में सफर कर सकते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से कुफरी और छराबड़ा में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। शिमला में जल्द बर्फबारी होने की वजह से सैलानियों की भीड़ क्रिसमस से पहले ही जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने किया फेस बुक पेज किया शुरू
आम जनता और सैलानियों की सुविधा के लिए शिमला में बर्फबारी से जुड़ी जानकारियां देने के लिए जिला प्रशासन ने फेसबुक पेज शुरू किया है। इसमें जिला शिमला में कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं और कौन सी खुली हैं के बारे में अपडेट दिए जा रहे हैं। बिजली और पानी की क्या स्थिति है इस पर भी जानकारी दी जा रही है। फेसबुक पेज पर मिलने वाली जानकारी को लोग शेयर भी कर रहे हैं। आम जनता प्रशासन के इस कदम की सराहना कर रही है। अगर आप को भी जिला शिमला में मौसम के बारे में जानकारी लेनी है तो आप जिला प्रशासन के फेसबुक पेज ष्ठद्बह्यह्लह्म्द्बष्ह्ल ड्डस्रद्वद्बठ्ठद्बह्यह्लड्डह्म्द्बशठ्ठ ह्यद्धद्बद्वद्यड्ड पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैलानियों और आम लोगों को मिलेगी सुविधा
डीसी अमित कश्यप ने कहा कि सैलानियों की सुविधा के लिए टुटीकंडी क्रासिंग पार्किंग और फल मंडी में पार्किंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। यहां से हर पंद्रह मिनट बाद शहर में प्रवेश के लिए बस मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से स्थानीय लोगों और सैलानियोें को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। जिला शिमला प्रशासन ने फेसबुक पेज भी शुरू किया है। इसमें मौसम, सड़कें, पानी और बिजली से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed