फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   किसान सभा

किसान कौड़ियों के भाव उत्पाद बेचने को मजबूर

Wed, 17 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा

किसान अपने उत्पादों को कौड़ियों के भाव बेचने के लिए मजबूर हैं। यह बात वाईडब्ल्यूसीए में आयोजित हिमाचल किसान सभा के अधिवेशन में कही गई। अधिवेशन में शिमला, सोलन और सिरमौर के किसानों ने अपनी समस्याओं को जोरशोर से उठाया। इस अवसर पर जिला शिमला हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने बताया कि सब्जी उत्पादन का क्षेत्र और सब्जी उत्पादक सरकारों की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। फलों और अनाज से भी नाजुक और जल्द नष्ट होने वाली सब्जियों को दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते मजबूरन किसानों को अपने उत्पाद कौड़ियों के भाव बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसान सभा ने यह भी आरोप लगाया कि कोल्ड व सीए (कंट्रोल्ड एटमॉसफियर) स्टोर की सुविधा नहीं है। वहीं, सरकार के पास इसको लेकर भी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


अधिवेशन में सतोग से आए विनोद ने कहा कि उनके पास सिंचाई व्यवस्था नहीं है। ढली पंचायत से आए मदन लाल भारद्वाज ने कहा कि तीन किलोमीटर तक पीठ पर सब्जी उठाकर सड़क तक पहुंचना पड़ती है। हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि 2022 में किसानों की आय को दोगुना करने की घोषणाएं केवल घोषणा बनकर रह गई हैं। अधिवेशन में कसुम्पटी इकाई के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष जयशिव ठाकुर, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed