{"_id":"5b22a9004f1c1ba86e8b809e","slug":"201528998144-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सफाई व्यवस्था पर पूर्व मेयर ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सफाई व्यवस्था पर पूर्व मेयर ने उठाए सवाल
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट सीजन में शाम चार बजे उठ रहा कचरा
सफाई का काम निजी कंपनी को सौंप फंस गया नगर निगम
सैहब सोसायटी के 30 से अधिक कर्मियों ने छोड़ा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टूरिस्ट सीजन चरम पर है और शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। सुबह के समय डोर-टू-डोर कूड़ा उठना बंद हो गया है। शाम चार बजे नगर निगम की गाड़ियां कूड़ा लेने वार्डों में पहुंच रही हैं। नगर निगम ने लोगों को घरों से कूड़ा उठा कर गाड़ियों में डालने के फरमान जारी कर दिए हैं। वीरवार को कनलोग वार्ड में शाम चार बजे गाड़ी कूड़ा उठाने पहुंची। सफाई का काम निजी कंपनी को सौंपने के निगम के फैसले के बाद तीस से अधिक सफाई कर्मी काम छोड़ कर जा चुके हैं। अगले हफ्ते भी भारी संख्या में सफाई कर्मचारी काम छोड़ कर जाने वाले हैं। शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों से शाम चार बजे कूड़ा उठ रहा है। शहर के 15 से अधिक वार्डों में लोगों के घरों से रोजाना कूड़ा उठना बंद हो गया है। बाजार वार्डों में भी लोगों को डस्टबिन में कूड़ा ठिकाने लगाना पड़ रहा है। होटलों से निकलने वाला कचरा शहर की ढलानों पर ठिकाने लग रहा है।
जहां दिक्कत है वहां लोग गाड़ियों में डालें कचरा : मेयर
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शहर में 28 सफाई कर्मी काम छोड़ कर चले गए हैं। जिन वार्डों में समस्या पेश आ रही है, वहां लोगों से घरों का कचरा गाड़ियों में डालने के लिए कहा गया है। नए सफाई कर्मी तैनात करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द समस्या हल हो जाएगी।
मालरोड से 12 बजे के बाद उठ रहा कूड़ा
मालरोड से नगर निगम दोपहर 12 बजे के बाद कूड़ा उठा रहा है। मालरोड पर ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत लगे डस्टबिन दोपहर 12 बजे के बाद साफ किए जा रहे हैं। आए दिन मालरोड पर सैलानियों की मौजूदगी में दोपहर के समय नगर निगम की कूड़े की गाड़ियां आवाजाही करती हैं।