फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बंद होंगे पांच गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर से भी उतरने लगे बोर्ड

बंद होंगे पांच गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर से भी उतरने लगे बोर्ड

Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बंद होंगे पांच गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर से भी उतरने लगे बोर्ड
घरों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के मामले में सुनवाई आज
विज्ञापन

नगर निगम हाईकोर्ट में पेश करेगा अपनी रिपोर्ट
भवन मालिक भी न्यायालय में रख सकते हैं पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू शिमला के रिहायशी भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के मामले में वीरवार को प्रदेश हाईकोर्ट अहम फैसला सुना सकता है। नगर निगम से लेकर इलाके के सैकड़ों भवन मालिकों की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिक गई हैं।
इस मामले को लेकर नगर निगम अब तक की रिपोर्ट कोर्ट में रखने वाला है। नगर निगम ने इस मामले में अब तक 215 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने अपने भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रखी हैं। इन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब के तौर पर भवन का नक्शा और चेंज ऑफ लैंड यूज के दस्तावेज दिखाने होंगे। ऐसा न करने पर भवन का बिजली और पानी काट दिया जाएगा। उधर, इलाके के भवन मालिक खुद भी इस मामले में अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं। वीरवार को ये भी कोर्ट में राहत की मांग कर सकते हैं। अब तक 50 भवन मालिक नगर निगम के नोटिस का जवाब दे चुके हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जिन्होंने बाकायदा निगम से अनुमति ले रखी है। डीएवी न्यू शिमला, प्रिंसटन स्कूल समेत कई स्कूलों, हेल्थ सेंटर, बैंकों और हिमुडा के भवनों में चल रही दुकानों की अनुमति सही पाई गई है। इन पर कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

बिना अनुमति चला रखे थे पांच गेस्ट हाउस, होंगे बंद
इलाके में पांच भवनों में बिना अनुमति चल रहे गेस्ट हाउस जल्द बंद होंगे। भवन मालिकों ने नगर निगम से दो से तीन माह का समय मांगा है। इसके अलावा कई कोचिंग सेंटर भी खाली करवाने की तैयारी है। कई संस्थानों ने अभी से अपने बोर्ड भी हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी में लोन लेकर बनाया मकान, अब कैसे चुकाएंगे
नोटिस का जवाब देने के लिए न्यू शिमला के दर्जनों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। बुधवार को कुछ युवक भी निगम कार्यालय पहुंचे। इन्होंने माना कि उनके पास व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगार हैं। पहले लोन लेकर मकान बनाया और उसमें कुछ दुकानें खोल दीं। इसके किराए से बैंक की किस्तें दे रहे हैं। अब अगर यही बंद हो गईं तो लोन कैसे चुकाएंगे। कहा कि हम बेरोजगारी में अब कहां से पैसा लाएंगे? उधर, नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि कोर्ट के निर्देशानुसार ही कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री से मिले लोग, सुनाया अपना दर्द
मंगलवार देर शाम न्यू शिमला इलाके के दर्जनों लोग स्थानीय पार्षदों के साथ विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और राहत की मांग की। इन्होंने कहा कि पहले सरकार ने जबरन उनकी जमीनें ले लीं, अब उनकी कमाई का जरिया भी छीना जा रहा है। लोगों ने ऐसे परिवारों को राहत देने की मांग की। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 30 ऐसे परिवार हैं जिनकी जमीन सरकार ने अधिग्रहण कर ली थी। ये परिवार दशकों से न्यू शिमला में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed