फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हाई स्कूल कृष्णानगर नए भवन में होगा शिफ्ट

हाई स्कूल कृष्णानगर नए भवन में होगा शिफ्ट

Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हाई स्कूल कृष्णानगर नए भवन में होगा शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के बीचोंबीच स्थित उच्च विद्यालय कृष्णानगर अब शहर के बेहतरीन ढांचागत सुविधा वाला स्कूल बन गया है। करोड़ों की लागत से निर्मित स्कूल के बहुमंजिला भवन में जल्द स्कूल को शिफ्ट करने की तैयारी है। स्कूल के इस भवन में शिफ्ट हो जाने के बाद तीन-तीन कक्षाएं एक हॉल में बिठाने की जरूरत नहीं होगी। छात्रों के लिए अलग-अलग क्लास रूम और सीसीटीवी कैमरा, हर मंजिल में शौचालय के साथ विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए खास तरह के शौचालय के साथ अन्य सुविधाओं का भी प्रावधान है। दो साल में 1.72 करोड़ से बनकर तैयार हुए इस स्कूल भवन के बन जाने पर अब शिक्षा विभाग उम्मीद जता रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में इस स्कूल में पांच कक्षाओं में महज 64 छात्र ही पंजीकृत हैं। स्कूल के जर्जर भवन और कक्षाएं बिठाने के लिए उचित क्लास रूम की व्यवस्था न होने से स्कूल में दिनों दिन छात्रों की संख्या पहले घटती रही। अब जबकि स्कूल का अपना बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है, और इसका लोकार्पण भी हो चुका है, तो अब स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे कृष्णानगर के पूरे वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र से भी छात्र यहां प्रवेश ले सकेंगे। स्कूल में नया भवन बनाने के साथ ही अलग से खेल मैदान, मिड डे मील के साथ पानी आदि की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। करीब एक दशक से अधिक समय से स्कूल भवन का निर्माण कार्य लटका हुआ था, मगर दो साल में भवन बनकर अब तैयार हो चुका है।

शिफ्ट किया जा रहा सामान : वंदना
स्कूल की मुख्य अध्यापिका वंदना शर्मा ने कहा कि स्कूल भवन का लोकार्पण हो चुका है। सामान शिफ्ट किया जा रहा है। जल्द नए बहुमंजिला भवन में कक्षाएं शुरू किए जाने की तैयारी है। चार मंजिला इस भवन में छात्रों की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed