{"_id":"59de55d04f1c1b86698b5483","slug":"201507743184-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्नल के पौने दौ लाख साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्नल के पौने दौ लाख साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर शातिरों ने शिमला घूमने आए कर्नल (रिटायर्ड) के खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ा लिए। इस पूरी घटना को शातिरों ने पीएनबी की माल रोड शाखा के साथ सटे एटीएम में अंजाम दिया। हैरत की बात है कि शातिर लगातार चार दिनों तक एटीएम से पैसे निकालते रहे और खाता धारक को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। पैसे निकलने पर खाताधारक को मैसेज भी नहीं आया।
विज्ञापन
सेना से रिटायर चंडीगढ़ के कर्नल नानक सिंह कुछ दिनों के लिए शिमला घूमने आए थे। 2 अक्तूबर को दोपहर दो बजे के करीब वह पैसे निकालने के लिए माल रोड स्थित पीएनबी के एटीएम केबिन में दाखिल हुए। यहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। वह भी कतार में खड़े हो गए। उसी समय उनके पीछे से एक युवक आया और दूसरी मशीन में अपनी ट्रांजेक्शन करने लगा।
विज्ञापन
जिस मशीन से शातिर ट्रांजेक्शन कर रहा था, वह मशीन खराब पड़ी थी। कुछ देर बाद शातिर का एक और साथी दाखिल हुआ। जैसे ही नानक सिंह की बारी आई तो शातिर धीरे से खिसककर उनके पीछे खड़ा हो गया। उनके एटीएम का पिन नंबर देखने लगा। वहीं धीरे-धीरे लोगों के बीच से दूसरा शातिर भी उनके समीप पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान नानक सिंह का एटीएम कार्ड गिर गया, जिसे शातिर ने उठाया और नानक सिंह के हाथों में दूसरा कार्ड थमा दिया और वहां से फरार हो गया। नानक सिंह को मौके पर पता नहीं चला कि उन्हें दूसरा कार्ड थमाया गया है।
उसके बाद शातिर चार दिन तक लगातार हर रोज एटीएम से पैसे निकालते रहे। पीड़ित को इस बात की भनक तब लगी, जब तक शातिर खाते से 1,70, 000 रुपये की राशि निकाली जा चुकी थी। पीड़ित ने बैंक से फुटेज भी निकाली है, जिसमें दोनों शातिरों का पूरा चेहरा नजर आ रहा है। नानक सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत एसपी शिमला और सीआईडी को दी है।