फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जीप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

जीप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
जीप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
रामपुर बुशहर। रामपुर में एनएच-5 पर एक बोलेरो कैंपर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने कैंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ल्हासा के साथ लगते एनएच-5 पर एक बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 06 ए 138 ने एक ऑटो नंबर एचपी 50-0732 को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टकराव इतना भयावह था कि ऑटो में बैठे लोगों को संभलने का समय नहीं मिला। इस हादसे में ऑटो में सवार चालक सहित अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा अनियंत्रित बोलेरो कैंपर चालक ने एनएच किनारे खडे़ कई वाहनों को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान विक्रम सिंह (20) पुत्र अमर सिंह गांव जोगणी मुनिश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ऑटो चालक तेज पाल (41) निवासी यूपी, अभिनव शर्मा (18) गांव मझाली, देवठी, अमिताभ कपूर (54) निवासी रामपुर और भगत बहादुर मेहता (71) जख्मी हो गए। इस दुर्घटना से एनएच पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो कैंपर चालक खुशवंत सिंह (25) गांव धारगौरा के खिलाफ भादंसं की धारा 229, 337, 366ए और 304 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने कहा कि बोलेरो कैंपर और ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed