फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 players to showcase their skills at the district badminton tournament.

Shimla News: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
200 players to showcase their skills at the district badminton tournament.
इंदिरा खेल परिसर में कल होगा प्रतियोगिता का आगाज, गर्ल्स और बॉयज दोनों श्रेणियों के होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 11 से 13 जुलाई तक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलाभर के 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज दोनों श्रेणियों के मुकाबले खेले जाएंगे।

शिमला जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विजय धौहटा ने बताया कि खेल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। प्रतियोगिता के लिए करीब 200 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवा लिया है। जिला स्तरीय चैंपियनशिप में अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें लड़के एवं लड़कियों के सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स तथा सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों में स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार अंडर-17 वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म एक जनवरी 2010 के बाद होगा। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 के बाद निर्धारित की है। सीनियर वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की है। प्रतियोगिता में सिंगल्स वर्ग की प्रवेश फीस 750 रुपये और डबल्स वर्ग की फीस 1500 रुपये रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article