फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 passengers trapped in rohtang

बर्फबारी के बीच रोहतांग में फंसे दो सौ मुसाफिर

Tue, 13 May 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, केलांग/कोकसर
ब्यूरो/ अमर उजाला, केलांग/कोकसर Updated Tue, 13 May 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
200 passengers trapped in rohtang

रोहतांग में बर्फबारी के बीच एचआरटीसी की दो बसों समेत करीब बीस टैक्सियां फंस गई हैं। बताया जा रहा है कि इनमें सवार करीब दो सौ यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई है। हालांकि, कुछ वाहन चालक हालात को भांपते हुए रोहतांग दर्रा से मनाली की ओर वापस लौट गए हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोकसर में तैनात रेस्क्यू दल के प्रभारी लुदर सिंह टीम के साथ रोहतांग रवाना हो गए हैं। फंसे यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग कुल्लू-मनाली से वापस अपने घर लाहौल आ रहे थे। सोमवार को खराब मौसम के बीच ये सभी वाहन मनाली से लाहौल को निकले, लेकिन दोपहर बाद रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहन स्किड हो रहे हैं। इस कारण ये सभी वाहन रोहतांग में फंस गए हैं। रोहतांग दर्रा से फंसे टैक्सी चालक फुंचोग और सुरेश ने दूरभाष पर बताया कि दर्रे में करीब बीस छोटे वाहनों समेत निगम की दो बसें फंसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है

200 passengers trapped in rohtang

दोनों बसें यात्रियों से खचाखच भरी हैं। उन्होंने दावा किया है कि रोहतांग में बच्चों और महिलाओं समेत करीब दो सौ लोग फंसे हैं। बर्फबारी और ठंड के बीच फंसे लोगों की जान पर बन आई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने रोहतांग में बसों के फंसने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि रोहतांग में सोमवार को करीब करीब 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। लिहाजा, इस रूट पर निगम के साथ ही छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बताया कि रेस्क्यू के लिए कोकसर बचाव दल को सूचित कर दिया गया है। गोपाल शर्मा ने कहा कि रोहतांग में हालात ऐसे रहे तो निगम को इस रूट पर फिलहाल अपनी बस सेवा बंद करनी पड़ सकती है।

उधर, रेस्क्यू टीम के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह टीम के साथ रोहतांग के लिए रवाना हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक फंसे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed