फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 delegates of himachal Gazetted employees' federation will be present in Shimla today

आज शिमला में जुटेंगे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 200 प्रतिनिधि, चुनाव का मसला

Sun, 30 Jun 2019 08:42 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jun 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
200 delegates of himachal Gazetted employees' federation will be present in Shimla today

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की तारीख तय करने को शिमला में रविवार को 200 प्रतिनिधि जुटेंगे। पंचायत भवन में होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मसलों पर चर्चा की जाएगी। अराजपत्रित महासंघ के वित्तीय मसलों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि शिमला पंचायत भवन में 30 जून की दोपहर बाद 12:30 बजे बैठक होगी। इस दौरान प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने और प्रदेश के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान नहीं देने के मुद्दे पर भी चर्चा की जानी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों सेे जुड़े वित्तीय और पदोन्नति नियमों जैसे मसलों को लेकर मंथन होगा। प्रदेश से जिलों, ब्लॉकों और विभागीय संघों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला कमेटियों का गठन किया जा चुका है और अब प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनाव की तारीख को भी बैठक में तय किया जाना है। कहा कि इसके अलावा कर्मचारियों को तय समय में पदोन्नति या फिर टाइम स्केल न देने के मामले पर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed