फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   200 bed covid Hospital with oxygen facility constructed in a record two weeks dedicated to the public

मंडी: रिकॉर्ड दो हफ्ते में ऑक्सीजन सुविधा वाला 200 बिस्तरों का कोविड अस्पताल जनता को समर्पित

Tue, 18 May 2021 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 May 2021 06:26 PM IST
सार

अस्पताल में मरीजों के लिए गर्म व ठंडा पेयजल, नहाने के गर्म व ठंडे पानी की सुविधा, तकनीक आधारित स्वचलित हैंड सैनिटाइजर, मनोरंजन के लिए टीवी, अखबार व मैगजीन, महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालय, डॉक्टर व स्टाफ के लिए रहने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था के अलावा पर्याप्त संख्या में कूलर व पंखे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
200 bed covid Hospital with oxygen facility constructed in a record two weeks dedicated to the public
सीएम ने जनता को समर्पित किया अस्थायी मेकशिफ्ट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी के खलियार में तैयार मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल जनता को समर्पित कर दिया। आक्सीजनयुक्त 200 बिस्तरों के इस आधुनिक कोरोना केयर अस्पताल को रिकॉर्ड दो सप्ताह में तैयार किया गया है। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि यह मेकशिफ्ट अस्पताल कोविड-19 रोगियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


रोगियों को यहां मौके पर लैब की सुविधा मिलेगी। 16 सीसीटीवी से लैस इस अस्पताल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहेगी। स्वचालित स्विच ओवर पावर बैकअप जनरेटर सेट की सुविधा से पूरा अस्पताल जोड़ा गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में कोविड रोगियों की देखभाल के लिए करीब 140 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी। 20 बिस्तरों पर आईसीयू स्तर की सुविधा होगा। अस्पताल में गर्म व ठंडे पानी की सुविधा वाले अलग-अलग वॉशरूम, मरीजों के आराम के लिए लाउंज, उपचार संगीत, अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


रोगियों को पीने के लिए गर्म व ठंडे पानी के आरओ की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार, प्रकाश राणा और अनिल शर्मा, अध्यक्ष जिला परिषद पाल वर्मा, महापौर नगर निगम मंडी दीपाली जस्वाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंगरोटू में भी मेक शिफ्ट अस्पताल जल्द
मुख्यमंत्री ने मंडी स्थित डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भंगरोटू में भी 100 बिस्तरों की क्षमता का एक अन्य प्री-फैब्रिकेटिड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। यह मेकशिफ्ट अस्पताल भी जल्द जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed