{"_id":"5808edc14f1c1bf36e704120","slug":"20-new-luxeries-buses-included-in-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 20 लग्जरी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 20 लग्जरी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में अगले महीने तक 20 नई लग्जरी बसें जुड़ने जा रही हैं। निगम ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इनको मिलाकर निगम के बेड़े में 100 के करीब वोल्वो बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
सरकार इन बसों को हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी चलाएगा। निजी वोल्वो को टक्कर देने के लिए इन बसों की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा परिवहन निगम ने 20 और बसों को वेट लीजिंग पर लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के पास इस समय 79 वोल्वो बसें है। यह बसें, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और हिमाचल के पर्यटन स्थलों के लिए चलाया जा रहा है। निजी वोल्वो बसों की अपेक्षा इन बसों में किराया भी कम किया गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह बसें खरीदी जा रही हैं। अगले महीने से यह बसें आनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
बिना परमिट के चल रही वोल्वो पर शिकंजा
हिमाचल में बिना परमिट से चल रही वोल्वो बसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग के आरटीओ ने हाल ही में 10 से ज्यादा बिना परमिट के वोल्वो बसों को पकड़ा है। बसों के मालिकों पर हजारों रुपये का पेनल्टी लगाई है। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी ओल्ड बस अड्डे पर दो बसों को पकड़ा है। आरटीओ ने मौके पर आकर इनके चालान किए हैं।