{"_id":"977ef3780fb1d4bfbcc9798f8ce1a1b2","slug":"2-killed-as-car-plunges-into-gorge-near-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो कार गहरी खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्टो कार गहरी खाई में गिरी, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट मंडी
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट उपमंडल के तहत जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर मसयाणी के पास रविवार शाम को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे मसयाणी के पास आल्टो कार एचपी 69-3740 अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति ढांक में फंसे गए। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों को रस्सों की मदद से निकाला गया। जिसके बाद स्थानीय लोग निजी वाहन से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा ले गए। लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दमतोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायलों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान चौक पंचायत निवासी भूरी सिंह (42) पुत्र सोजू राम और राजकुमार (40) पुत्र कालीदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार अपने घर की तरफ जा रहे थे। मसयाणी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
तहसीलदार सरकाघाट पवन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी जा रही है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जंगल में रीछ के हमले से महिला की मौत- चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में रविवार को जंगल में लकड़ी लाने गई महिला पर रीछ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक सुमन देवी (47) पत्नी ज्ञान चंद गांव बालो पंचायत खणी रविवार दोपहर सर्दियों के लिए लकड़ी इकट्ठा करने पंचायत के साथ लगते भालो जंगल में गई थी।
इस दौरान रीछ ने अचानक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोच दिया। इसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर लाए लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
डीएफओ सुमन ओहरी ने बताया कि वन विभाग की ओर से सुमन देवी के परिजनों को 25 हजार की राशि राहत के रूप में प्रदान कर दी गई है। रीछ को पकड़ने के लिए वन विभाग इंतजाम कर रहा है। जल्द ही रीछ को पकड़ लिया जाएगा।