कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा के मुख्य बाजार से करीब चौदह किलोमीटर दूर मशराह में एक आल्टो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई है। कार में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लोगों को सूचना मिली कि मशराह में एक आल्टो कार सड़क से नीचे खाई में गिरी है। लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। हादसा रात करीब 9 बजे के दौरान हुआ बताया जा रहा है। कार खाई में गिरने से संजीव कुमार पुत्र परस राम गांव सावड़ा, डाकघर दराटू, तहसील अर्की जिला सोलन जिसकी उम्र 34 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
घटनास्थल पर दो अन्य घायलों को लोगों की सहायता से उपचार के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नीम चंद पुत्र कृष्ण चंद और नंद लाल शर्मा पुत्र गुसाउ के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए नेरवा अस्पताल में दाखिल किया गया है।
पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है। नेरवा के थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है।