फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2.5 crore rupee fraud in mandi himachal pradesh police lodges FIR against accused

धोखाधड़ी: शिक्षक के कहने पर पैसे दोगुना करने के चक्कर में 2.5 करोड़ की चपत

Sat, 16 Apr 2022 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 09:39 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्रिप्टो की तरह ही सनटेक क्वाइन करंसी में पैसा लगता है। शिक्षक पर आरोप है कि वह इसमें लोगों का पैसा लगवाता था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
2.5 crore rupee fraud in mandi himachal pradesh police lodges FIR against accused
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूल के शिक्षक की बातों में आकर सनटेक क्वाइन करंसी में पैसा दोगुना करने के लालच में एक व्यक्ति को अढ़ाई करोड़ की चपत लग गई है। यह पैसा जीरकपुर के एक व्यक्ति के बैंक में विभिन्न खातों से जमा हुआ है, जिसे कथित कंपनी का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस ने शिक्षक और कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अविनाश कुमार पुत्र मंसाराम निवासी लूणा पानी ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के भोजपुर निवासी आशीष कुमार जो घासनू स्कूल में बतौर शिक्षक सेवारत है, के कहने पर पैसे दोगुना करने के चक्कर में दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव भोलार, पट्टी संगरूर, पंजाब के खातों में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 2,52,90,000 रुपये जमा करवाए। पैसा पांच साल में दोगुना होना था। जब पैसे दोगुना होने के बाद वापस लेने के लिए बातचीत की गई तो दीपक का फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन


अविनाश ने दीपक और आशीष के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्रिप्टो की तरह ही सनटेक क्वाइन करंसी में पैसा लगता है। शिक्षक पर आरोप है कि वह इसमें लोगों का पैसा लगवाता था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed