फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1st installment of 70.18 lakhs released in Horticulture Mission: Bharadwaj

बागवानी मिशन में 70.18 लाख की पहली किस्त जारी: भारद्वाज

Wed, 03 Jul 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
1st installment of 70.18 lakhs released in Horticulture Mission: Bharadwaj

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि थुनाग में बागवानी महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक उज्ज्वला और गृहिणी योजना से 85421 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। चिन्हित पात्र 7500 लाभार्थियों में से 3300 को नई योजना में गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एकीकृत बागवानी मिशन में 70.18 लाख की पहली किस्त पात्र किसानों को आवंटित कर दी है। ठेकेदारों की निविदा सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई है।
विज्ञापन


 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में दृष्टिपत्र-2017 की समीक्षा की गई। समिति सदस्य उद्योग मंत्री विक्रम सिंह और वन मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि दृष्टिपत्र का लक्ष्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने मुख्य योजनाओं पर आधारित एक जन आधार पुस्तिका का भी प्रकाशन किया है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1967 पर कर सकते हैं।


बागवानी परियोजना का लक्ष्य पांच लाख वर्ग मीटर क्षेत्र के सभी ओलावृष्टि संभावित क्षेत्रों के लिए एंटीहेल नेट्स उपलब्ध करवाना है। एंटीहेलगन और एंटीहेल नेट्स के लिए  विभागीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed