फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   199 new corona positive in Shimla

डाक्टर, नर्स समेत जिले में कोरोना के 199 मामले

Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
199 new corona positive in Shimla
शिमला। जिला शिमला में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले में 199 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के लक्षणों के चलते 464 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। टेस्ट में आईजीएमसी के एनेस्थीसिया विभाग की चिकित्सक, रेडियोलॉजी और इमरजेंसी विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्सें भी कोरोना संक्रमित आई हैं। लगातार बढ़ते मामलों के चलते अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा अब डॉक्टर भी बंदिशें बढ़ाने की मांग प्रबंधन से करने लगे हैं।
विज्ञापन

चूंकि रेडियोलॉजी, बाल रोग, माइक्रो बायोलॉजी, सर्जरी, एनेस्थीसिया समेत अन्य विभागों के कई चिकित्सक संक्रमित आए हैं तो अब मरीजों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं। इसके अलावा ढाई महीने का एक नवजात शिशु भी कोरोना संक्रमित है, जिसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को टेस्ट के बाद आईजीएमसी में 45, मशोबरा व सेना अस्पताल में 15-15, तेनजिन अस्पताल 12, संजौली 10, भराड़ी 9, न्यू शिमला 7, टुटू, जाखू, डीडीयू 5-5, टूटीकंडी 4, ढली, पंथाघाटी, लक्कड़ बाजार 3-3, जतोग व केएनएच 2-2, इंजनघर, लोअर बाजार, नाभा, बालूगंज, कसुम्पटी, भट्टाकुफर व सुन्नी से 1-1 मामला सामने आया है। वहीं ऊपरी शिमला के रामपुर से 17, कोटखाई 6,, मतियाना व कुमारसैन 2-2, चिड़गांव से एक, बिलासपुर 3 व सिरमौर से एक मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल लड़के की पॉजिटिव निकली रिपोर्ट, मौत
इसके अलावा शिमला के 16 साल के लड़के की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के दौरान उसे इलाज के लिए आईजीएमसी में लाया गया था। जहां पर इसका कोविड टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया। लेकिन गंभीर हालत में देर रात उसकी मौत हो गई। कार्डिक अरेस्ट कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसे पहली डोज भी लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed