{"_id":"60c0b959d25af84a3157b144","slug":"194-crore-approved-for-construction-and-repair-of-12-roads-and-bridges-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 12 सड़कों-पुलों के निर्माण और मरम्मत के लिए 194 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 12 सड़कों-पुलों के निर्माण और मरम्मत के लिए 194 करोड़ मंजूर
Wed, 09 Jun 2021 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नई दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इन परियोजनाओं को मंजूरी देने का मामला उठाया है। इन सड़कों में फुटपाथ की चौड़ाई, सतह की मोटाई और ज्यामिती संबंधी विशेषताएं राष्ट्रीय राजमार्गों के समान होंगी।
विज्ञापन
सड़क(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 194.58 करोड़ रुपये 12 सड़कों, पुलों के निर्माण और मरम्मत के लिए मंजूर किए हैं। इसमें भारत-तिब्बत सीमा पर कड़च्छम-सांगला-छितकुल रोड समेत कई सड़कों की मरम्मत होगी। सीएम जयराम ठाकुर के नई दिल्ली से लौटते ही केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नई दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इन परियोजनाओं को मंजूरी देने का मामला उठाया है। इन सड़कों में फुटपाथ की चौड़ाई, सतह की मोटाई और ज्यामिती संबंधी विशेषताएं राष्ट्रीय राजमार्गों के समान होंगी। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट सड़कों की गुणवत्ता में सुधार के अलावा प्रदेशवासियों को बेहतर संपर्क सुविधाएं देने में उपयोगी होंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
इन परियोजनाओं को दी केंद्र ने स्वीकृति
जिला सिरमौर में मारकंडा नदी पर 16.62 करोड़ की लागत का 80 मीटर लंबा पुल, गुरुद्वारा साहिब एनएच-सात से मारकंडा नदी पर खड्ड के ऊपर 27.60 मीटर लंबा पुल, मंडी में धर्मपुर-संधोल सड़क पर कोठीपत्तन में ब्यास नदी पर 22.82 करोड़ से 150 मीटर लंबे फुटपाथ समेत डबललेन पुल, सिरमौर के मोगीनंद से सुकेती सड़क पर मारकंडा नदी पर 10.07 करोड़ से 60 मीटर लंबा पुल, कांगड़ा के आरा चौक से जोरावर सड़क के सुधार के लिए 8.39 करोड़ मंजूर हुए हैं। मंडी के थलौट में ब्यास नदी पर 14.60 करोड़ से फुटपाथ समेत 85 मीटर लंबे डबललेन प्री-ब्रिज की प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट और 21.03 करोड़ से कांगड़ा के परौर-धीरा-नौरा सड़क से पूर्बा सड़क का विस्तारीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
किन्नौर में कड़च्छम-सांगला-छितकुल सड़क की मरम्मत के लिए 15.56 करोड़, कांगड़ा के आलमपुर-हारसीपतन सड़क की मरम्मत के लिए 31.63 करोड़, हमीरपुर में सुजानपुर से हमीरपुर वाया कोट चैरी पटलांदर छमियान सड़क के लिए 32.66 करोड़ मंजूर हुए। मंडी के लंबाथाच में बेखली खड्ड के ऊपर फुटपाथ सहित 40 मीटर लंबे डबललेन पुल की प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट को 8.03 करोड़ रुपये, जिला शिमला में 62 मीटर लंबे डबललेन कंपोजिट स्टील गार्डर पुल के लिए 8.37 करोड़ और चंबा-साहू-कीड़ी सड़क पर सरोठा नाला पर बनने वाले 40 मीटर लंबे डबललेन पुल के लिए 4.80 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।