{"_id":"5cc9d767bdec22078f24b964","slug":"191556731751-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में पानी की कमी के कारण टालने पड़े ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में पानी की कमी के कारण टालने पड़े ऑपरेशन
Thu, 02 May 2019 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल डीडीयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल अस्पताल डीडीयू में बुधवार को पानी न होने के कारण ऑपरेशन टालने पड़े। अस्पताल से 3 गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन करवाने के लिए कमला नेहरू अस्पताल रेफर करना पड़ा। बाकी ऑपरेशन भी नहीं हो पाए। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में बुधवार सुबह पानी की कमी हो गई और अस्पताल प्रबंधन को ऑपरेशन तक टालने पड़े।
विज्ञापन
अस्पताल में औसतन 10 से अधिक आर्थो सर्जरी, गायनी के ऑपरेशन किए जाते हैं। लेकिन पानी की सप्लाई न होने के चलते सभी ऑपरेशन रुक गए बताया जा रहा है कि लोअर बाजार में दो जगह से पाइप के फटने के चलते सप्लाई बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन को यह सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर जाकर पाइप को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ही पानी की सप्लाई अस्पताल को दी गई। अस्पताल में पानी की कमी के चलते प्रबंधन ने तीन टैंकर भी मंगवाए। इससे अस्पताल में मरीजों और इनके तीमारदारों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि लोअर बाजार में पाइप कई जगहों से टूट गई थी। इसके चलते अस्पताल को पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। ऑपरेशन टालने पड़े हालांकि दोपहर 3 बजे के बाद अस्पताल में पानी की सप्लाई आई गई थी।