{"_id":"5cb60791bdec22143f759548","slug":"191555433361-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा में अब एकसाथ चलेंगे आठ पंप, शहर को मिलेगा अधिक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा में अब एकसाथ चलेंगे आठ पंप, शहर को मिलेगा अधिक पानी
Wed, 17 Apr 2019 11:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सबसे बड़ी गुम्मा पेयजल परियोजना से शहर को अब पहले से ज्यादा पानी मिल सकेगा। पेयजल कंपनी इस परियोजना की पंपिंग मशीनरी बदलने जा रही है। 15 मई से यहां आठ नए पंप चालू हो जाएंगे। गुम्मा परियोजना से अभी शहर को 20 से 22 एमएलडी पानी मिल रहा है। ज्यादातर समय यहां जलस्तर इतना रहता है कि 25 से 28 एमएलडी तक पानी शिमला पहुंच सकता है। पिछले एक साल में यहां पांच पंप बदले जा चुके हैं। बाकी तीन पंप एक माह के भीतर बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि 15 मई तक इस परियोजना में पहली बार एकसाथ आठ पंप नियमित चलाए जा सकेंगे। मई में इसी परियोजना से शहर को चाभा का दस एमएलडी पानी भी मिलना है। ऐसे में यहां पंपिंग क्षमता बढ़ाना जरूरी है। परियोजना की मुख्य पाइपलाइन भी बदली जा चुकी है जिससे लीकेज दूर हुई है। पंपिंग का काम देख रहे अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने बताया कि तीन नए पंप इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इससे पंपिंग क्षमता बढ़ जाएगी और शहर को जरूरत पड़ने पर ज्यादा पानी दे सकेंगे।
विज्ञापन
चाभा का काम जोरों पर एक माह में मिलेगा पानी
दस एमएलडी की क्षमता वाली चाभा परियोजना का काम भी अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है। परियोजना के स्टोरेज टैंक तैयार हो चुके हैं, जबकि पंपिंग स्टेशन भी लगभग तैयार है। स्टेशन के लिए पंप भी इसी माह पहुंचने की उम्मीद है। यहां ट्रांसफार्मर भी इंस्टॉल हो चुका है। चाभा से गुम्मा की ओर करीब 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछ चुकी है। सीएम जयराम ठाकुर ने 30 अप्रैल तक इस परियोजना का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके मई अंत तक ही पूरा होने की संभावना है। हालांकि, इस बार बाकी परियोजनाओं में जलस्तर अच्छा होने से पानी की कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन