फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू छात्रावासों की सुरक्षा में तैनात किए पुलिस जवान

छात्र हॉस्टलों के गेट पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

Wed, 03 Apr 2019 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू छात्रावासों की सुरक्षा में तैनात किए पुलिस जवान
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 मार्च को आरएसएस, एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद से ब्वॉयज हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रावासों में प्रवेश करने वाले हर किसी पर नजर रखने और उसकी चेकिंग करने के लिए हर छात्रावास के गेट पर 24 घंटे एक-एक पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


ये पुलिस के जवान आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में बराबर मुख्य गेट पर ड्यूटी देंगे। इस नई व्यवस्था किए जाने का मूल मकसद छात्रावासों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाना है, जिससे छात्रावासों में हिंसा न हो।
विज्ञापन


इन पुलिस जवानों के अलावा छात्रावासों में एक-एक होमगार्ड पहले की तरह से पुलिस जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेगा। छात्रावास के भीतर की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्रावास के वार्डन की ही रहेगी। पुलिस जवान छात्रावास में हर आने जाने वाले छात्रों के आई कार्ड देखकर ही प्रवेश देगा। वहीं, शंका होने पर प्रवेश करने वाले छात्र के सामान की चेकिंग भी की जा सकती है। इसकी बाकायदा छात्रावासों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्डिंग भी होती रहेगी। यह नई व्यवस्था वार्डन लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम कभी भी किसी छात्रावास का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के चार ब्वॉयज छात्रावासों में ही यह नई व्यवस्था लागू की गई है। इनमें टैगोर, श्रीखंड, शहीद भगत सिंह और डॉ. वाईएस परमार छात्रावास शामिल हैं। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए यह नई व्यवस्था लागू करवा दी है।


विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने बताया कि सोमवार से ही हर छात्रावास के गेट पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में पुलिस के जवान बराबर ड्यूटी देना शुरू हो गए हैं। 24 घंटे वे गेट पर ड्यूटी देकर हर छात्र के चीफ वार्डन कार्यालय से जारी आई कार्ड के आधार पर ही छात्र को प्रवेश देना सुनिश्चित करेंगे। उनका कहना है कि छात्रावासों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed