{"_id":"5c85386cbdec22146c223072","slug":"191552234604-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से चलने वाले गाड़ियों में उठेगा अब शिमला शहर का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से चलने वाले गाड़ियों में उठेगा अब शिमला शहर का कचरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कोर एरिया का कचरा अब बिजली से चलने वाली गाड़ियों से उठाया जाएगा। नगर निगम पायलट आधार पर इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदकर इस योजना को लागू करने जा रहा है।
इलेक्ट्रिक वाहनों से सफाई व्यवस्था संभालने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर बनेगा। नगर निगम इससे मालरोड, रिज मैदान, लोअर बाजार, रामबाजार और लक्कड़ बाजार आदि इलाकों से कचरा उठाएगा। कोर्ट के आदेशानुसार अभी दिन के समय शहर के कोर एरिया में बड़े वाहन कचरा नहीं उठा सकते। लेकिन बाजारों में दिन तक ज्यादातर कारोबारियों के डस्टबिन भर जाते हैं। ऐसे में कचरा उठना जरूरी है ताकि गंदगी न फैले। निगम अभी तक दिन का कचरा सिर्फ स्वच्छता वाहनों से उठा रहा है। लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहन में कचरा उठाया जाएगा। निगम प्रशासन के अनुसार अभी छोटी पिकअप आकार वाली गाड़ी खरीदी जा रही है।
यदि यह सफल रही तो और गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इससे जहां प्रदूषण कम होगा, वहीं पेट्रोल पर खर्चा भी कम हो जाएगा। साथ ही पेट्रोल बिल में घपला भी नहीं हो सकेगा। हालांकि, शिमला जैसे पहाड़ी इलाके में यह वाहन कितना कामयाब रहता है, इसका पता ट्रायल में चलेगा।
विज्ञापन
शहर के कोर एरिया में कचरा उठाने के लिए निगम इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहा है। यदि प्रयोग सफल रहा तो बाकी जगह भी इन्हीं वाहनों से सफाई व्?यवस्था संचालित की जाएगी।
-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त