फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिना खेले लौट आई खेल परिसर की वॉलीबाल टीम

मंत्री के अनुमति पत्र के बावजूद टीम वॉलीबाल खेलने से रोका

Fri, 21 Dec 2018 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
बिना खेले लौट आई खेल परिसर की वॉलीबाल टीम

हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबाल संघ की तरफ से ऊना में खेली जा रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलने गई इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला की पुरुष वर्ग की टीम बिना खेले लौट आई। चूक चाहे जिस स्तर पर हुई हो लेकिन इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। वॉलीबाल संघ ने पंचायतीराज मंत्री एवं वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष की अनुमति के बावजूद स्पर्धा में टीम को शामिल नहीं किया। इसमें कहीं न कहीं संघ के अध्यक्ष मंत्री और वॉलीबाल संघ तथा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के आपसी तालमेल की कमी नजर आ रही है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों का कहना है कि हमारा क्या कसूर, रोहड़ू में मंत्री ने टीम के उपविजेता रहने पर मंच से टीम को प्रतियोगिता में सीधे खेलने को एंट्री देने की घोषणा की थी। संघ के अध्यक्ष होने के नाते मंत्री ने घोषणा की थी, इस पर खेल परिसर में उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास किया। अंत में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। खिलाड़ियों ने कहा कि हम इससे हतोत्साहित हुए हैं।
विज्ञापन


टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीधे एंट्री देने को लेकर रोहड़ू में घोषणा के बाद 17 दिसंबर को पंचायतीराज मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने अनुमति पत्र उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिमला को दिया था। इसमें महिला और पुरुष दोनों टीमों को अनुमति दी थी। उपनिदेशक सुबोध रमोल ने ई मेल से मिले इस अनुमति पत्र का हवाला देते हुए 18 दिसंबर को खेल परिसर के वॉलीबाल कोच को पुरुष वर्ग की टीम को 19 से 21 दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए लेकर जाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक खेल परिसर ने मांगी थी अनुमति
वॉलीबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल परिसर की टीम को सीधे प्रवेश देने के लिए अनुमति उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के इंदिरा गांधी खेल परिसर ने संघ के अध्यक्ष से मांगी थी। इसमें खेल परिसर के कोच की ओर से मिले आग्रह का हवाला दिया था। इसमें कोच ने टीम को अलग यूनिट के रूप में खेलने और संबद्धता प्रदान करने का आग्रह किया था। इस अनुमति पत्र की प्रति भी अध्यक्ष को भेजी थी। इसी पर अध्यक्ष ने 17 दिसंबर को उपनिदेशक को अनुमति पत्र ई मेल से भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed