{"_id":"5bd0a4e3bdec22693257b417","slug":"191540400355-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का फरमान, अब रात के वक्त बस स्टैंड में बंद रहेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का फरमान, अब रात के वक्त बस स्टैंड में बंद रहेंगी दुकानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के पुराना बस स्टैंड पर अब रात के समय दुकानें बंद रहेंगी। शहर की स्मार्ट पुलिस ने नया फरमान जारी कर कहा है कि पुराना बस स्टैंड में रात ग्यारह से सुबह चार बजे बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद रहेंगी। रात के अंधेरे में बस स्टैंड में अवैध गतिविधियां बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। पुलिस की ओर से बस स्टैंड के सभी दुकानदारों को इस संबंध यह निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड में कुछ महीनों से रात के समय अवैध गतिविधियां चल रही हैं। दुकानें खुली रहने के कारण यहां पर रातभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण यहां पर मारपीट के मामले भी सामने आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने रात के समय बस स्टैंड में गश्त बढ़ा दी। इस दौरान भी कुछ निजी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं नशे की हालत में आधी रात को बस स्टैंड में पाए गए।
विज्ञापन
इनसे जब पूछा गया तो बताया कि वह जन्मदिन मनाने आए हैं। कभी कहते हैं चाय परांठा खाने आए हैं। शरारती तत्व रात के समय यहां हुड़दंग करते अक्सर पाए जाते हैं। इस स्थिति में पुलिस ने दुकानदारों को रात 11 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दुकानें बंद रखने के जारी किए हैं निर्देश : शुक्ला
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुराना बस स्टैंड में रात के वक्त अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद दुकानदारों को रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
फरमान के विरोध में उतरे कारोबारी
ओल्ड बस स्टैंड में रात के समय करीब छह दुकानदार चाय-परांठा के अलावा अन्य खाने की सामग्री बेचते हैं। उन्होंने पुलिस के इस फरमान के खिलाफ उपायुक्त को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। उन्होंने उपायुक्त से रात के समय दुकानें खुली रखने की मांग की है।
दुकानें बंद होने से यात्रियों को होगी असुविधा: इंद्रजीत
व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रात के समय ओल्ड बस स्टैंड से सैकड़ाें यात्री बसों से अपने गंतव्य की ओर आवाजाही करते हैं। दुकानों के बंद होने से यात्रियों समेत आम लोगों को असुविधा होगी। दुकानें रात के समय में खुली रहनी चाहिए।