{"_id":"59ef796e4f1c1b6f548b8eea","slug":"191508866414-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने की चाह में चुकता किए सालों पुराने बिल और टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने की चाह में चुकता किए सालों पुराने बिल और टैक्स
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा चुनाव घोषित होते ही माननीयों को भी अपना बिल और टैक्स जमा करवाना याद आ गया। सालों तक जिन नेताओं ने कभी पैसा जमा करवाने की जहमत नहीं उठाई, वे निगम के चक्कर काटने लगे। एनओसी की खातिर महज 10 दिन में ही 105 ने अपने पुराने पानी के बिल चुकता कर दिए। 35 लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने टैक्स भी क्लीयर कर दिया। नगर निगम के खजाने में 39 लाख से ज्यादा पैसा जमा हो गया। इसमें 16 लाख 50 हजार रुपये अकेले पानी बिल के रूप में जमा हुए। निगम के अनुसार बलवीर वर्मा, राकेश वर्मा, आशा कुमारी, सिंघीराम समेत तमाम नेताओं ने सरकारी और निजी आवासों के पेंडिंग बिल चुकता किए।
12 अक्तूबर को आचार संहिता लगते ही सबसे पहले कांग्रेस आगे आई। सात साल का करीब 20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। इसके बाद विधायकों ने भी बारी-बारी निगम में अपना बिल जमा किया। इनमें विधायक बलवीर वर्मा और राकेश वर्मा ने ही अकेले करीब दस लाख रुपये पानी बिल चुकाया। निगम के अनुसार इनका पानी बिल कंस्ट्रक्शन से जुडे़ कार्यों से संबंधित था। इनके बाद आशा कुमारी, सिंघीराम और राजन सुशांत के भी बिल जमा हुए।
नगर निगम पर भी उठे सवाल
निगम के खजाने में लाखों रुपया तो जमा हो गया लेकिन कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बिल या टैक्स न भरने पर निगम शहरवासियों के तो तुरंत कनेक्शन काट देता है लेकिन माननीयों के न तो कनेक्शन कटते हैं और न ही कोई कार्रवाई होती है। रिकॉर्ड के अनुसार सिर्फ आशा कुमारी के मेट्रोपोल स्थित सरकारी आवास के पानी के कनेक्शन को निगम ने प्लग किया था लेकिन ज्यादातर नेताओं और रसूखदारों पर निगम मेहरबान ही रहता है।
विज्ञापन
जमा हुआ 20 लाख से ज्यादा टैक्स, 35 एनओसी जारी
आचार संहिता लगते ही महज दस दिन के भीतर 20 लाख 60 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा हुए। कांग्रेस भवन ने जहां 20 लाख रुपये चुकता किए, वहीं शिमला ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद शर्मा ने भी 47 हजार रुपये टैक्स के जमा किए। निगम की टैक्स शाखा के अनुसार चुनाव के दौरान कुल 35 एनओसी जारी की गई।
निगम के अनुसार किसने कितना पानी बिल चुकाया
बलवीर वर्मा 6,34,000
राकेश वर्मा 4,61,022
आशा कुमारी 41000
सिंघीराम 40000
सुखविंद्र सिंह 36000
राजन सुशांत 34819
पिछले दस दिन में टैक्स शाखा से 35, जबकि जल शाखा से सौ से ज्यादा लोगों को एनओसी जारी की गई है। कुछेक लोगों के काफी पुराने बिल थे, जिन्हें वसूला गया है। निगम नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त