{"_id":"59eccfff4f1c1bda538b881b","slug":"191508691967-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश जनारथा आज आजाद प्रत्याशी के रूप में भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश जनारथा आज आजाद प्रत्याशी के रूप में भरेंगे नामांकन
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। टिकट आवंटन से नाराज हरीश जनारथा के तेवरों ने कांग्रेस के लिए शिमला शहरी सीट पर मुसीबत बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता जनारथा ने रविवार को संजौली में समर्थकों के साथ सभा में सोमवार को बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
जनारथा ने समर्थकों से कहा कि मेरी शक्ति आप लोग हैं, मैं कल नामांकन भरूंगा और किसी सूरत में नाम वापस लेकर आपकी इज्जत से खिलवाड़ नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को गलत टिकट आवंटन की भूल को सुधारने और टिकट बदलने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद ही उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया है। पहले भी दो बार मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैंने दोनों बार चुनाव में जीत दर्ज कर अपने को साबित कर कांग्रेस में वापसी की है। इस बार भी पूरे शहर की जनता के सहयोग से जीत दर्ज कर साबित करूंगा कि आवंटन सही नहीं हुआ है।
जनारथा ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे संजौली चौक से नामांकन भरने के लिए जुलूस चलेगा, जो साढ़े दस बजे रिज मैदान पर पहुंचेगा और वहां से नाज लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा। जनारथा समर्थकों की इस बैठक में कांग्रेस नेता अशोक सूद, अश्वनी सूद प्रधान सनातन धर्म सभा संजौली, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजौली शिवेंद्र बातिश, राजेंद्र जिंदा, पूर्व मेयर मनोज कुमार, ओम सूद, मलकीयत सिंह, सत्या कपूर, पूर्व पार्षद सुशांत कपरेट सहित संजौली के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।