फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेयर, डिप्टी मेयर को कंधों पर उठाकर मनाया जश्न

मेयर, डिप्टी मेयर को कंधों पर उठाकर मनाया जश्न

Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेयर, डिप्टी मेयर को कंधों पर उठाकर मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। बचत भवन में मेयर, डिप्टी मेयर पद के लिए हुई वोटिंग का नतीजा निकलते ही उपायुक्त कार्यालय परिसर में ढोल नगाड़ोें पर पहाड़ी गीतों की धुनों पर जमकर नाटी का दौर चला। मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों के बचत भवन से निकलते ही कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे। करीब एक घंटे तक चले जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। नगर निगम में भाजपा पहली बार काबिज हुई है। दोपहर 1:10 बजे पर मेयर कुसुम सदरेट और डिप्टी मेयर राकेश सदरेट सहित चुनाव प्रभारी राजीव बिंदल, शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस खेमे से भाजपा में शामिल हुए पार्षद संजय परमार और कृष्णानगर पार्षद बिट्टु पाना को कंधों पर उठाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम..., नगर निगम हमारी है, अब प्रदेश की बारी है..., हमारा मेयर कैसा हो-कुसुम सदरेट जैसी हो..., मोदी जी को जय श्रीराम जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ताओं की भीड़ सीटीओ की ओर रवाना हुई। यहां से लोअर बाजार से विजय जुलूस शेरे पंजाब तक पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मौजूद जनसमूह और आम जनता को संबोधित किया।
....
12:04 बजे नतीजा पक्ष में आया और शुरू हुआ नाटी का दौर
सुबह 12:04 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से विजयी होने का संकेत मिलते ही इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं में नाटी का दौर शुरू हो गया। भाजपा ने विजय जुलूस के लिए झंडे, डंडे का बंदोबस्त कर दिया था। 12:53 बजे एकाएक बाहर पटाखों की लड़ियों में आग लगाते ही कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया।
विज्ञापन

....
1:10 बजे बाहर निकले मेयर, डिप्टी मेयर
दोपहर 1:10 बजे नगर निगम में चुने गए नए मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा मुख्य गेट से बाहर निकले। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती, विधायक सुरेश भारद्वाज और राजीव बिंदल के साथ बाहर निकले इन दोनों को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन नेताओं को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाया और लड्डू बांट कर पहली बार नगर निगम कब्जाने की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शुरूआत में कार्यकर्ताओं के चेहरों पर थी चिंता
शुरूआती दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी। 12:04 बजे मेयर सीट पर जीत दर्ज करने पर एकाएक जोश भर गया, मगर अभी भी डिप्टी मेयर की सीट को लेकर चर्चा और चिंता बराबर सता रही थी।

...
10:41 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे कांग्रेस समर्थित पार्षद
ग्यारह बजे मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव को होने वाली नगर निगम की बैठक से करीब बीस मिनट पहले 10:41 पर कांग्रेस समर्थित पार्षद उपायुक्त कार्यालय में अपने नेताओं, विधायक अनिरुद्ध सिंह और हरीश जनारथा के साथ पहुंचे। पार्षदों को ही एंट्री दी गई, अन्य को सुरक्षा कारणों से बाहर रोक दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ देर राजा साहब जिंदाबाद के नारे लगाए।
...
10:57 पर गाड़ियों में एक साथ पहुंचे भाजपा समर्थित पार्षद
भाजपा समर्थित पार्षद एक साथ चार से पांच गाड़ियों में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य नेताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed