{"_id":"647220a91627c43b8a066538","slug":"191-headmasters-and-65-lacturers-were-promoted-and-made-school-principals-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: उच्च शिक्षा विभाग ने 191 हेडमास्टर और 65 प्रवक्ता पदोन्नत कर बनाए स्कूल प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: उच्च शिक्षा विभाग ने 191 हेडमास्टर और 65 प्रवक्ता पदोन्नत कर बनाए स्कूल प्रिंसिपल
Sat, 27 May 2023 08:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 May 2023 08:55 PM IST
सार
प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 191 हेडमास्टर और 65 प्रवक्ता पदोन्न्त कर स्कूल प्रिंसिपल बना दिए हैं। इन्हें प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत हेडमास्टरों और प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल के पद वाले वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 191 हेडमास्टर और 65 प्रवक्ता पदोन्न्त कर स्कूल प्रिंसिपल बना दिए हैं। इन्हें प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत हेडमास्टरों और प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल के पद वाले वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे। शिक्षा सचिव ने शनिवार को पदोन्नति आदेश जारी करने के साथ ही नए स्कूलों में स्थानांतरण भी कर दिया है।
विज्ञापन
30 किलोमीटर से कम दायरे में स्थानांतरित किए गए पदोन्नत प्रिंसिपलों को एक दिन और 30 से अधिक किलोमीटर के दायरे वालों को पांच दिनों के भीतर पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर पदोन्नति को रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन