फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   19 women on a expedition to Manirang mountain Lahaul Spiti Himachal Pradesh

अब मानेरंग पीक को फतह करेंगी एवरेस्ट विजेता महिलाएं, 19 सदस्यीय दल रवाना

Sat, 11 Aug 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 11 Aug 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
19 women on a expedition to Manirang mountain Lahaul Spiti Himachal Pradesh

ढाई दशक पूर्व एवरेस्ट फतेह कर चुकीं आठ भारतीय महिलाएं एक बार फिर पर्वतीय शिखर को फतेह करने रवाना हो गई हैं। एवरेस्ट अभियान के 25 साल पूरा होने के मौके पर महिला पर्वतारोहियों समेत अन्य सदस्यों का यह दल इस बार स्पीति की 21630 फीट उंची मानेरंग चोटी को फतेह करेगा।

विज्ञापन


दल में आठ महिलाओं सहित 19 सदस्य शामिल हैं, जो मनाली से स्पीति के लिए रवाना हो गए हैं।  दल में एवरेस्ट को फतेह करने वाली मनाली की दीपू शर्मा, डिक्की डोलमा, राधा देवी, रीटा मारवाह, अनिता देवी, चावला जागीरदार, सविता धापवाल आदि हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन

19 women on a expedition to Manirang mountain Lahaul Spiti Himachal Pradesh

इन महिलाओं ने वर्ष 1993 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह किया था। जिसकी 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उन्होंने मानेरंग चोटी को मिलकर समूह में फतेह करने का निर्णय लिया है।

सभी महिलाओं की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। अभियान में 1993 में एवरेस्ट विजेता राजीव शर्मा भी तकनीकी सलाहकार के तौर पर भाग ले रहे हैं। अभियान का नेतृत्व 1993 एवरेस्ट विजेता विमला नेगी कर रही हैं।

19 women on a expedition to Manirang mountain Lahaul Spiti Himachal Pradesh

उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों के सदस्य भाग ले रहे हैं। यह अभियान 4 सप्ताह तक चलेगा। 25 वर्ष पूर्व अभियान एवरेस्ट को फतेह किया था। तब समझा जाता था कि भारतीय महिलाएं विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट को फतेह नहीं कर सकती हैं।

लेकिन दृढ़ निश्चय, मेहनत, परिवार के सहयोग से उन्होंने एवरेस्ट को फतेह कर दिखाया। गुजरात की अनुजा वैद्य ने बताया कि अभियान में नौ एवरेस्ट विजेता भाग ले रही हैं। हम सभी को एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed