{"_id":"577556fe4f1c1b797179a96f","slug":"19-has-officers-transfered-in-himachal-see-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी फेरबदल, 19 एचएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी फेरबदल, 19 एचएएस अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने 19 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बीडीओ ठियोग नीरज कुमार चांदला को राज्य सूचना आयोग में सचिव, परियोजना निदेशक डीआरडीए केलांग सुरजीत सिंह को हिमाचल प्रदेश बीवरेजिस लिमिटेड (एचपीबीएल) में महाप्रबंधक और एसी टू डीसी किन्नौर पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव वीसी फारका ने वीरवार को तबादला अधिसूचना जारी की। कर्म सिंह को आवासीय आयुक्त पांगी (किलाड़), अमित मेहरा को एसडीएम नादौन, अश्वनी कुमार सूद को एसडीएम भटियात, डा. अमित गुलेरिया को एसी टू डीसी कुल्लू, जगन ठाकुर को एडीएम काजा और डा. मुराली लाल को आरटीओ मंडी के पद पर बदला गया है। सन्नी शर्मा को एसडीएम केलांग नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही उनके पास आईटीबीपी केलांग के परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। नरेश कुमार वर्मा को एसी टू डीसी किन्नौर रिकांगपिओ, डा. विक्रम सिंह को एसडीएम काजा, विजय कुमार को एसडीएम सलूणी, बालकृष्ण को एसी टू डीसी मंडी, विशाल शर्मा को एसडीएम उदयपुर, शिवदेव सिंह को एसी टू डीसी चंबा भेजा गया है।
विज्ञापन
रजनीश कुमार को डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में संयुक्त निदेशक, डा. सुरेंद्र ठाकुर को एसडीएम पांगी और राजेश कुमार धीमान को एसी टू डीसी बिलासपुर के पद पर बदला गया है।
राज्य सरकार ने डा. राजकुमार आनंद को संयुक्त निदेशक पशुपालन से निदेशक पशुपालन पदोन्नत किया है। प्रदेश सरकार ने राजेश कुमार धीमान को बीडीओ से एचएएस अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया है।